फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Four days after the wedding, the bride eloped with her lover, taking cash and jewellery.

Mirzapur News: शादी के चार दिन बाद नकदी और गहना लेकर दुल्हन प्रेमी के साथ भागी

Sun, 30 Nov 2025 01:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 30 Nov 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
Four days after the wedding, the bride eloped with her lover, taking cash and jewellery.
भावां, मिर्जापुर। राजगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव की चार दिन पहले दुल्हन बनकर आई युवती शुुक्रवार रात 12 हजार की नकदी और गहने लेकर प्रेमी के साथ भाग गई। रात को नींद खुलने पर पत्नी को न पाकर पति ने आलमारी की तलाश ली तो गहने, नकदी और बैग नहीं थे। पति ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

मध्य प्रदेश निवासी युवक राजगढ़ थाना क्षेत्र के भावां बाजार में अपने बहनोई के घर 15 वर्षों से रहता है। बहनोई ने उसकी शादी सोनभद्र के कर्मा पतेरी निवासी युवती से चार दिन पहले 25 नवंबर को भावां बाजार स्थित एक लॉन में धूमधाम से कराई। युवक दुल्हन को लेकर भावां बाजार में बहनोई के घर ही रहने लगा। शुक्रवार रात परिवार के लोग खाना खाकर सो गए। देर रात साढ़े 10 बजे पति की नींद खुली तो पत्नी को खोजने लगा। पत्नी को कमरे में न पाकर घर में आस-पास देखा। उसके मोबाइल पर फोन किया तो मोबाइल बंद मिला। इसके बाद आलमारी खोला तो देखा कि गहना, नकदी, कपड़ा और बैग नहीं है। पत्नी आलमारी में रखे सारे जेवरात के साथ 12 हजार रुपये नकदी लेकर भाग गई। पति ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पीआरवी पुलिस जांच पड़ताल कर लौट गई। पति ने पत्नी के लापता होने की लिखित तहरीर राजगढ़ थाने में दी। राजगढ़ थाना अध्यक्ष दयाशंकर ओझा ने बताया कि युवक ने पत्नी के लापता होने की सूचना दी है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed