फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Four days after his son's engagement, a businessman committed suicide by jumping into the Jargo reservoir.

Mirzapur News: बेटे की सगाई के 4 दिन बाद व्यवसायी ने जरगो जलाशय में कूद कर दी जान

Sat, 22 Aug 2026 12:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
Four days after his son's engagement, a businessman committed suicide by jumping into the Jargo reservoir.
अहरौरा। इकलौते बेटे शरद रत्न गुप्ता की चार दिन पहले हुई सगाई के बाद शुक्रवार सुबह कपड़ा व्यवसायी मोहनलाल गुप्ता ने जरगो जलाशय पर फाटक के पास बाइक खड़ी कर छलांग दी। पुलिस ने एसडीआरएफ टीम को बुलाया।
विज्ञापन

छह घंटे बाद एसडीआरएफ टीम ने शव को बाहर निकाला। मोहन लाल गुप्ता (58) शुक्रवार सुबह आठ बजे इमलिया चट्टी स्थित आवास से बाइक से जरगो जलाशय के गेट पर पहुंचे। श्वहां पर बाइक खड़ी कर जूता निकालकर बांध में छलांग लगा दी।
विज्ञापन

मोहन लाल को घर से निकलने के बाद परिजन पीछे से खोजबीन करते हुए बांध पर पहुंचे तो देखे की फाटक के पास बाइक खड़ी है। चप्पल वहीं पड़ा है। यह देख परिजन किसी अनहोनी की घटना से परेशान होकर पुलिस को सूचना देकर मछली ठेकेदार के नाव को लेकर बांध में तलाश शुरु की।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस की सूचना पर चार घंटे बाद पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने दोपहर दो बजे शव को बाहर निकाला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मृतक के भाई रामप्रकाश गुप्ता की तहरीर पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मोहन लाल की इमिलियाचट्टी में कपड़े की दुकान है। उनको पुत्र शरद अहमदाबाद में नौकरी करता है। क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन मोहमद फहीम ने बताया बांध में कूद कर कपड़ा व्यवसायी ने जान दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed