फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Four criminals accused of robbing a jeweler from Chhattisgarh arrested in Mirzapur

Mirzapur News: छत्तीसगढ़ के सराफ से लूट के आरोपी चार बदमाश मिर्जापुर में गिरफ्तार

Fri, 20 Feb 2026 01:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Feb 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
Four criminals accused of robbing a jeweler from Chhattisgarh arrested in Mirzapur
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में सराफ संतोष तिवारी से गहने और नकदी लूटने के चार आरोपियों को मिर्जापुर पुलिस ने बुधवार की रात गिरफ्तार कर लिया। कार सवार दो आरोपी अहरौरा के सोनबर्षा नहर के पास से पकड़े गए तो दो को लखनियां दरी जंगल के पास मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया। मुठभेड़ में दोनों आरोपियों के पैर में गोली लगी है। आरोपियों के पास से 3.768 किलो सोना और 1.46 लाख रुपये बरामद हुए।
विज्ञापन




पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने बृहस्पतिवार को पुलिस लाइन में बताया कि छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में राजकिशोर नगर महावीर सिटी के पास दो दिन पहले सराफ संतोष तिवारी से लूट हुई थी। वहां की पुलिस ने आरोपियों के बारे में जानकारी दी थी। बताया था कि लूट के माल के साथ आरोपी सोनभद्र के सुकृत होते हुए वाराणसी की तरफ जाने वाले हैं। इसके बाद सीओ ऑपरेशन शिखा भारती और सीओ चुनार मंजरी राव के नेतृत्व में अदलहाट पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया।
विज्ञापन


इस दौरान अहरौरा के सोनबर्षा नहर के पास से कार सवार विनोद उर्फ बीनू प्रजापति निवासी पंछी दादाबड़ी दादाबाड़ी कोटा राजस्थान और करीम खान निवासी चकमहमूद सकलेन नगर ओल्ड सिटी थाना बरादरी बरेली को पकड़ा गया। पूछताछ में पता चला कि विनोद जमुना कालरी थाना भालूमाडा जिला अनूपपुर मध्य प्रदेश का स्थायी निवासी है। तलाशी में दोनों के पास से सोने की 176 अंगूठियां, 457 लाॅकेट, कान की 805 बालियां बरामद हुईं। गहनों का वजन 1.550 किलो था। दो तमंचे, कारतूस व 46100 रुपये भी बरामद किए। सीओ आपरेशन शिखा भारती ने बताया कि चारों आरोपियों को सीजेएम अदालत में पेश किया गया। वहां से उनको जेल भेज दिया गया। छत्तीशगढ़ पुलिस अब न्यायालय से ट्रांजिट रिमांड लेना होगा। उसके बाद आरोपियों को ले जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन




दोनों से मिली जानकारी के बाद पुलिस लखनिया दरी जंगल के पास पहुंची। यहां मुठभेड़ में विजय लांबा निवासी चंदननगर थाना जगतपुरी नई दिल्ली पूर्वी और मोनू उर्फ राहुल उर्फ रोहित उर्फ गुडवा निवासी सोरखा थाना सेक्टर-113 गौतमबुद्धनगर को गिरफ्तार किया गया। विजय के दाहिने और मोनू के बाएं पैर में गोली लगी है। इनके पास से पिस्टल, खोखा, कारतूस व लूट का 2.218 किलोग्राम सोना, एक लाख रुपये बरामद किए गए। दाेनों को पुलिस अभिरक्षा में अस्पताल भिजवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed