फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Four arrested for attacking police

Mirzapur News: पुलिस पर हमला करने के आरोप में चार गिरफ्तार

Thu, 25 Jan 2024 02:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jan 2024 02:22 AM IST
विज्ञापन
Four arrested for attacking police
राजगढ़। पुलिस टीम पर पथराव और तमंचे से फायरिंग करने आरोप में पुलिस ने बुधवार को चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के खोराडीह गांव निवासी हिस्ट्रीशीटर फिरोज खान के घर बीते रविवार को पुलिस जांच पड़ताल करने गई थी। आरोप है कि उसी दौरान फिरोज खान परिजनों के साथ मिलकर पुलिस पर पथराव करने लगा। पथराव में एक उपनिरीक्षक और एक कांस्टेबल चोट लगने से घायल हो गए थे। हमले में घायल उप निरीक्षक ने राजगढ़ थाने में तहरीर दी थी। इसमें उप निरीक्षक ने बताया था कि खोराहीह गांव निवासी गोपाल सिंह द्वारा राजगढ़ थाने पर तहरीर देकर हिस्ट्रीशीटर फिरोज खान पर मारपीट करने का आरोप लगाया गया था। इस मामले की जांच के लिए दो हेड कांस्टेबल को साथ लेकर फिरोज खान के घर पहुंचे। वहां फिरोज अपने परिवार वालों के साथ मिलकर लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर से पुलिस टीम पर हमला कर दिया। यह आरोप भी लगाया कि पथराव के बाद भागने के दौरान जान से मारने की नीयत से तमंचे से फायरिंग भी की। उप निरीक्षक की तहरीर के आधार पर पुलिस ने फिरोज खान, गुलशन, मरियम, खुशी, वसीम, चिक्कन उर्फ फरीद, सोनू उर्फ रफावत सभी निवासी खोराडीह के खिलाफ जान लेवा हमला करने का मुकदमा दर्ज किया था। थानाध्यक्ष विजय शंकर पटेल ने बताया कि आरोपी सोनू उर्फ रफावत, गुलशन, खुशी, मरियम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। तीन अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed