फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   found 18 newly infected, 22 discharged on recovery

कोरोना के मिले 18 नए संक्रमित, 22 के स्वस्थ होने पर छुट्टी

Tue, 25 Aug 2020 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
found 18 newly infected, 22 discharged on recovery
मिर्जापुर। जिले में लगातार 57 वें दिन सोमवार को कोरोना के 18 नए पाजिटिव मरीज पाए गए। 22 के स्वस्थ होने पर उनको डिस्चार्ज कर दिया गया। 18 पाजिटिव मिलने के बाद कुल संक्रमितो की संख्या 1517 हो गई है। जिले में कोरोना से मरने वालों की कुल संख्या 25 है। डिस्चार्ज होने वालों की कुल संख्या 1238 है। एक्टिव केस 254 है। 54 लोग आईसोलेशन व 129 लोग होम हाईसोलेशन में है।
विज्ञापन

सीएमओ डा. ओपी तिवारी ने बताया कि एक हजार 146 लोगों की जांच हुई है। इसमें 18 की रिपोर्ट पाजिटिव आई है। इसमें 11 पुरुष और सात महिला है। पाजिटिव पाए गए लोगों में पड़री के भरपुरा से एक पुरुष, रतनगंज से एक पुरुष व तीन महिला, 39वीं वाहिनी पीएसी से एक पुरुष और एक महिला, भगौती देई राजगढ़ से एक पुरुष,गंगराव कछवां से चार पुरुष और एक महिला, मेहानदपुर कछवां एक दो पुरुष, बभनी विजयपुर से एक महिला, अमरावती चौराहा विंध्याचल से एक महिला, गोड़सर विजयपुर से एक पुरुष है। 22 लोगों को डिस्चार्ज किया गया। इसमें 15 पुरुष और सात महिला है। जिले में अब तक 53 हजार 558 लोगों का सैंपल लिया जा चुका है। 51 हजार 168 की रिपोर्ट आई है। 2390 की रिपोर्ट आना बाकी है। जिले में अब तक 28 हजार 514 की एंटीजेेन कीट से जांच कराई गई है। जिले में इस समय 128 हाट स्पाट है। इसमें 87 ग्रामीण और 41 शहरी क्षेत्र में है।
विज्ञापन

................................
स्वास्थ्यकर्मी के पाजिटिव आने पर पीएचसी बंद
चुनार। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के दो स्वास्थ्य कर्मियों की जांच रिपोर्ट सोमवार को कोरोना पाजिटीव आई हैं। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ संतोष वर्मा ने बताया कि कर्मियों के कोरोना पाजिटीव होने के बाद केन्द्र को बुधवार तक के लिए बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed