फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Former Union Minister inspects construction work of National Highway 7

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने राष्ट्रीय राजमार्ग 7 के निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण

Sat, 31 Oct 2020 12:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2020 12:17 AM IST
विज्ञापन
Former Union Minister inspects construction work of National Highway 7
मिर्जापुर। जिले के विकास को लेकर निर्माणाधीन महात्वाकांक्षी परियोजना राष्ट्रीय राजमार्ग 7 का निर्माण अगले आठ महीने में पूरा हो जाएगा। इस महत्वाकांक्षी परिेयाजना के पूरा होने से रीवा से वाराणसी जाने वाले यात्रियों को 10 किमी कम यात्रा करनी होगी और आधा घंटा की बचत होगी। साथ ही मिर्जापुर जनपद को जाम से राहत मिलेगी। शुक्रवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं अपना दल एस की राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद अनुप्रिया पटेल ने निर्माणस्थल पर जाकर परियोजना का निरीक्षण किया। उनको अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन

सांसद ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिया कि परियोजना के निर्माण में गुणवत्ता का खास ख्याल रखा जाए। जनपद के विकास के लिए सांसद का यह ड्रीम प्रोजेक्ट है। उनके विशेष प्रयास से मिर्जापुर जनपद में पहली बार फोन लेन सड़क का निर्माण हो रहा है। परियोजना के निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बताया कि कोटवा बाईपास अगले छह महीने में पूरा हो जाएगा एवं पडरी बाईपास अगले तीन महीने में पूर्ण हो जाएगा। ये परियोजनाएं डेढ़ साल पहले पूरी हो रही हैं। सांसद ने कहा कि इन परियोजनाओं के पूर्ण होने से मिर्जापुर शहर को जाम से मुक्ति मिलेगी। अपना दल (एस) के जिलाध्यक्ष राम लोटन बिंद, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष उदय पटेल, आनंद पटेल, दुर्गेश पटेल, राम नारायण बिंद सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed