फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Former district president dies before granddaughter's farewell

Mirzapur News: पौत्री की विदाई से पहले पूर्व जिलाध्यक्ष का निधन

Sat, 09 May 2026 01:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
Former district president dies before granddaughter's farewell
जिगना। छानबे क्षेत्र के रघईपुर गांव निवासी कांग्रेस महिला मोर्चा की पूर्व जिलाध्यक्ष मालती उपाध्याय (76) का शुक्रवार की भोर में हृदयगति रुकने से निधन हो गया। घर में पौत्री की विदाई की तैयारी चल रही थी। उनके निधन की खबर मिलते ही शादी की खुशियां गम में बदल गईं।
विज्ञापन

मालती उपाध्याय पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रही थीं। बृहस्पतिवार को उनके पुत्र मनोज कुमार उपाध्याय, जो क्षेत्र पंचायत सदस्य हैं, की पुत्री का विवाह समारोह था। परिवार वालों ने बताया कि बरात आगमन से लेकर विवाह की सभी रस्मों में वह सक्रिय रूप से शामिल रहीं। देर रात शादी संपन्न होने के बाद वह आराम करने के लिए अपने कमरे में चली गईं।
विज्ञापन

शुक्रवार की भोर में करीब पांच बजे परिवार के लोग पौत्री की विदाई के लिए उन्हें बुलाने पहुंचे तो उन्हें निधन की जानकारी हुई। लोगों ने राय-मशविरा कर पहले लड़की और बरात की विदाई कराने का निर्णय लिया। विदाई के बाद लोगों को उनके निधन की जानकारी दी गई। इससे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं समेत बड़ी संख्या में गणमान्य लोग शोक संवेदना व्यक्त करने उनके आवास पहुंचे। परिवार में उनका एक पुत्र और पुत्रवधू हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed