फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Formation of teams for assembly general election

विधानसभा सामान्य निर्वाचन के लिए हुआ टीमों का गठन

Mon, 10 Jan 2022 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jan 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Formation of teams for assembly general election
मिर्जापुर। जिला निर्वाचन अधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 के लिए विधानसभा क्षेत्रवार टीमों का गठन किया है। गठित टीमों में वीडियो निगरानी टीम, वीडियो अवलोकन टीम, लेखा टीम, मीडिया प्रमाण और अनुवीक्षण समिति, उड़नदस्ता, स्थायी निगरानी टीम, व्यय अनुवीक्षण नियंत्रण कक्ष एवं काल सेंटर आदि का गठन किया गया है। गठित टीमों में उड़नदस्ता टीम निर्वाचन की घोषणा की तिथि से एवं स्टेटिक निगरानी टीम जिले में अधिसूचना जारी होने की तिथि से अपना कार्य प्रारंभ कर मतदान दिवस तक कार्य करेगी।
विज्ञापन

उप जिला निर्वाचन अधिकारी शिव प्रताप शुक्ल ने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि जनपद स्तर पर गठित समिति में सभी तहसीलों के उपजिलाधिकारी अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र से संबंधित रिटर्निंग आफिसर होंगे। साथ ही मुख्य कोषाधिकारी एवं सहायक नोडल अधिकारी कोषाधिकारी एवं सहायक कोषाधिकारी प्रभारी अधिकारी निर्वाचन व्यय लेखा एवं सहायक व्यय प्रेक्षक अनुवीक्षण टीम तथा लेखा टीम के सभी विधानसभा क्षेत्रों के लिए नोडल अधिकारी सहायक व्यय प्रेक्षक टीम में होंगे। रिटर्निंग आफिसर या प्रभारी अधिकारी व्यय एवं प्रेक्षक के निर्देशानुसार कार्य करेंगे तथा कार्य की रिपोर्ट उन्हीं को देंगे तथा निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण पुस्तिका का भली भांति अध्ययन करते हुए कार्यवाही करेंगे। समय-समय पर आदेशों का अनुपालन भी सुनिश्चित करेंगे। लेखा टीम निर्वाचन अधिसूचना जारी होने की तिथि से ही निर्वाचन सहायक व्यय प्रेक्षक के अधीन व उनके निर्देशन में कार्य करने तथा छाया प्रेषण पंजिका का रखरखाव करने और व्यय से संबंधित विभिन्न मदों की दरों का आकलन एवं गणना करके प्रत्याशीवार विवरण अंकित करेंगे तथा कार्य संबंधी विवरण प्रभारी अधिकारी के समक्ष समय-समय पर प्रस्तुत करेंगे। प्रभारी अधिकारी स्थायी निगरानी टीम, उड़नदस्ता टीम एवं वीडियो निगरानी टीम में नीतू सिंह सिसौदिया अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत होंगी। वीडियो निगरानी टीम में विजय कुमार अवर अभियंता लघु सिंचाई होंगे। उड़नदस्ता टीम निर्वाचन व्यय उल्लंघन तथा आदर्श आचार संहिता संबंधी शिकायत की निगरानी आदि कार्य देखेंगे। इसी प्रकार तीन स्थायी निगरानी टीम एवं एक रिजर्व स्थायी टीम का भी गठन किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों से हटवाए बैनर, पोस्टर
जिगना। पुलिस व राजस्व विभाग की टीम ने रविवार की सुबह से बिहसड़ा, जिगना,नरोइया, हरगढ़, श्रीनिवास धाम सहित क्षेत्र में भ्रमण कर बैनर होर्डिंग पोस्टर आदि को हटाने में जुटे रहे। थानाध्यक्ष विजय कुमार सरोज सहित उप निरीक्षक व सिपाही की टीम अपने-अपने क्षेत्र में भ्रमण कर आचार संहिता के पालन के प्रति लोगों को जागरूक किया। ग्रामीणों से कहा यदि कोई व्यक्ति प्रलोभन देकर वोट के लिए दबाव बनाता है तो पुलिस को तत्काल अवगत कराएं। इसी क्रम में गैपुरा पुलिस चौकी व विंध्याचल पुलिस ने अकोढ़ी, बिरोही, महड़ौरा, भटेवरा ,गैपुरा, विजयपुर, गोड़सर, जोपा व खम्हरिया आदि में अभियान चलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हलिया। रविवार को दूसरे दिन भी नायब तहसीलदार राहुल मिश्रा के साथ एडीओ पंचायत के नेतृत्व में सफाई कर्मियों के साथ कोटाघाट, मवईकला, हलिया बाजार, भटवारी, अदवा कालोनी आदि स्थानों पर अभियान चलाकर बिजली के पोल सहित सार्वजनिक स्थानों पर विभिन्न पार्टियों के लगे बैनर व पोस्टर को हटवा गया है। तथा तथा विभिन्न राजनैतिक पार्टियों के द्वारा जगह-जगह की गई वॉल पेंटिंग को मिटवाया गया। इस दौरान क्षेत्रीय लेखपाल अवधेश कुमार दूबे, चौकी प्रभारी रामनगीना यादव, सफाईकर्मी महेंद्र अग्रहरि आदि मौजूद रहे।

फोर्स के रुकनेे के लिए विद्यायल का किया निरीक्षण
चील्ह/कछवां। आगामी विधानसभा चुनाव के लिए मतदान के दौरान बाहरी जनपदों से आने वाली फ़ोर्स के रुकने के लिए उप महानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक अजय कुमार सिंह ने रविवार को चील्ह और कछवां थाना क्षेत्र के विद्यालय और कालेज का निरीक्षण किया। थाना प्रभारी को आचार संहिता का पालन कराने का निर्देश दिया। कछवां क्षेत्रांतर्गत चिह्नित विद्यालय व कालेजों में विंध्य महिला महाविद्यालय, स्वामी सहजानंद पोस्ट ग्रैजुएट महाविद्यालय व अनंती इंटर कॉलेज शामिल हैं। पुलिस अधीक्षक ने थाना प्रभारी राम स्वरूप वर्मा को सार्वजनिक स्थान पर लगे बैनर पोस्टर को हटाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed