वन विभाग की टीम पर हमला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विंध्याचल थाने के चतुरिया गांव निवासी गोपाल, सूर्यलाल, शिवलाल, बाके और गोविंद के खिलाफ विजयपुर पहाड़ी पर वन भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत मिली थी। पता चला कि उन्होंने लगभग 50 बीघे जमीन पर अवैध कब्जा करके खेती करनी शुरू कर दी है।
उसी जमीन में मकान बनवा लिया है और बोरिंग भी कराई है। उनके निर्माण की सूचना मिलने पर वन दरोगा विनवेंद्र कुमार यादव, वन रक्षक पिंटू यादव अन्य कर्मचारियों के साथ शिकायत मिलने पर विजयपुर पहाड़ी पर अवैध खनन व निर्माण की शिकायत मिलने पर उसे रोकने गए थे।
उन्होंने कब्जा हटाने के लिए कहा तो वे मारपीट पर उतारू हो गए। सबने एकजुट होकर वन कर्मियों हमला बोल दिया। इससे वन रक्षक पिंटू व एक अन्य कर्मचारी को चोटें आ गईं। वन दरोगा ने सौ नंबर व गैपुरा पुलिस को फोन किया तो पुलिस पहुंची। पुलिस को देखते ही आरोपी भाग निकले। पुलिस ने शिवलाल को पकड़ लिया। देर रात वनदरोगा ने पांच आरोपियों पर विंध्याचल थाने में मारपीट और अवैध कब्जे का मुकदमा दर्ज कराया।