{"_id":"6534265f8b1d9b835b043a66","slug":"forest-department-removed-encroachment-from-forest-land-mirzapur-news-c-192-1-svns1033-7422-2023-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: जंगल की जमीन से वन विभाग ने हटवाया अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: जंगल की जमीन से वन विभाग ने हटवाया अतिक्रमण
विज्ञापन
मड़िहान। क्षेत्रीय वनाधिकारी डीएस नेगी के नेतृत्व में वन कर्मियों की टीम ने शनिवार को जंगल में अवैध कब्जा करने वालों का अतिक्रमण हटा दिया। टीम के पहुंचने से पहले कब्जा करने वाले फरार हो गए। विभागीय अधिकारी अतिक्रमण करने वालों को चिह्नित कर कार्रवाई में जुटी है।
मड़िहान रेंज के वन कर्मियों को सूचना मिली कि कुछ लोग परसिया गांव का जंगल उजाड़कर जमीन पर जोताई-बोआई करने की तैयारी कर रहे हैं। सूचना पर वन क्षेत्राधिकारी मड़िहान देवेन्द्र सिंह नेगी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। वन विभाग की टीम के पहुंचने से पहले अतिक्रमण करने वाले जंगल में छिप गए। घंटों मशक्कत के बाद टीम ने छप्पर व बांस-बल्ली आदि वन विभाग की जमीन से हटवाया। ग्रामीणों का आरोप है कि सिरसी, पटेहरा व मड़िहान रेंज के राजापुर-ढेकवाह, दांती, मालपुर, उमरिया, सोनरई, सिकटही, धुरकर, गोपलपुर, जुड़िया, रैकरा, सपही, बगाही, शेरुआ, सोनौहा, गजरिया, हरदी, गढ़वा, पिपराव आदि गांवों में जंगल की जमीन पर लोग बेधड़क खेती कर रहे हैं। वन क्षेत्राधिकारी मड़िहान देवेन्द्र सिंह नेगी ने बताया कि जंगल की जमीन से अतिक्रमण हटवाया गया है। कब्जा करने वालों को चिह्नित कर कार्रवाई की जाएगी।