फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   For the first time in 10 years, the temperature reached 44 degrees on May 15

Mirzapur News: 10 साल में पहली बार 15 मई को 44 डिग्री पहुंचा तापमान

Fri, 16 May 2025 12:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 16 May 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
For the first time in 10 years, the temperature reached 44 degrees on May 15
मिर्जापुर। एक दशक में पहली बार 15 मई को जिले में 44 डिग्री तापमान रिकाॅर्ड किया गया। 24 घंटे में दो डिग्री अधिकतम तापमान बढ़कर बृहस्पतिवार को 44 डिग्री पहुंच गया। तेज धूप और लू की वजह से घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। दोपहर से पहले ही सड़कों और बाजारों में सन्नाटा पसर गया। भीषण गर्मी के कारण घर के अंदर भी लोग तप रहे हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को जिले में अधिकतम तापमान 44 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। एक दिन पहले बुधवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस था।
विज्ञापन

सुबह से तेज धूप लोगों को डराने लगी थी। दस बजने के बाद तो लू का अहसास होने लगा और बाहर निकलना मुश्किल हो गया। वहीं, घरों में कूलर और पंखे भी गर्म हवा फेंक रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

12 बजे से शाम पांच बजे तक सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। सहालग के सीजन के बावजूद ज्वेलरी, कपड़े और अन्य दुकानों में इक्का-दुक्का ग्राहक दिखे। बढ़ते तापमान से व्यापारियों के कारोबार पर असर पड़ रहा है।
ग्रामीण कृषि मौसम सेवा, भू भौतिकी विभाग बीएचयू वाराणसी के नोडल अधिकारी प्रो. रवि शंकर सिंह ने बताया कि आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ सकता है।
हालांकि मौसम में बदलाव के भी संकेत मिल रहे हैं। कहीं-कहीं बादल छाने के साथ बूंदाबांदी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed