{"_id":"688d160f527bae876f0d9b52","slug":"flood-water-reached-six-villages-a-population-of-eight-thousand-surrounded-mirzapur-news-c-192-1-svns1034-137691-2025-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: बाढ़ का पानी छह गांवों में पहुंचा आठ हजार की आबादी घिरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: बाढ़ का पानी छह गांवों में पहुंचा आठ हजार की आबादी घिरी
विज्ञापन
छानबे क्षेत्र के अकाढ़ी गांव में घुसता नदी का पानी
- फोटो : संवाद
मिर्जापुर। जनपद में बाढ़ का प्रकोप शुरू हो गया है। छह गांव में बाढ़ का पानी पहुंच गया है। इससे लगभग आठ हजार की आबादी घिर गई है। कई गांवों का संपर्क टूट गया है। ग्रामीण अब नाव से आवागमन कर रहे हैं।
विंध्याचल के दीवानघाट पर दुकानों में पानी भर गया है। गोसाईंपुरवा मौर्य बस्ती का संपर्क टूट गया है।
कोन के हरसिंहपुर, मल्लेपुर में बाढ़ से सब्जियों की फसल डूब गई है। ग्रामीण मवेशियों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने में जुटे हैं। मल्लेपुर में घरों में बाढ़ का पानी आ गया है। ग्रामीण सामान समेटने में जुटे हैं।
सीखड़ में मुंगफली, मक्का, बाजरा, कोहड़ा, तील्ली की फसल बाढ़ की चपेट में आ गई है। चुनार में संतोषी माता मंदिर व कबीर आश्रम में पानी आ गया है।
नाव पर लिखे जाएं गोताखोरों के नंबर : डीएम
संवाद न्यूज एजेंसी मिर्जापुर। जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने शुक्रवार को गंगा नदी के जलस्तर के बढ़ने की संभावना को देखते हुए कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक की। कहा कि नाव पर गोताखोर के नाम व मोबाइल नंबर लिखे जाएं। मेडिकल कैंप में जीवन रक्षक दवाइयां, चिकित्सक की तैनाती रहे। उन्होंने सिंचाई विभाग सहित बाढ़ से संबंधित सभी विभागीय अधिकारियों से कहा कि सभी बाढ़ चौकियों को सक्रिय किया जाए। सभी विभाग बाढ़ से निपटने की तैयारियां पूरी करते हुए सर्तक रहें। कहा कि बाढ़ चौकियों पर बचाव के उपकरण रखे जाएं। एडीएम व प्रभारी अधिकारी आपदा अजय कुमार सिंह ने डीएम को बाढ़ के बारे में जानकारी दी। बैठक में एएसपी नितेश सिंह, एसडीएम सदर गुलाब चंद्र, चुनार राजेश वर्मा उपस्थित रहे। एसडीएम ने किया निरीक्षण संवाद न्यूज एजेंसी मिर्जापुर। एसडीएम अनेज सिंह ने सावन के चौथे सोमवार को देखते हुए शुक्रवार को कांवड़ियों के आने-जाने वाले रास्ते का निरीक्षण किया। सफाई व्यवस्था एमआरएफ सेंटर का भी हाल जाना। सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। लालडिग्गी स्थित नगर पालिका कार्यालय सभागार में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को लेकर मास्टर ट्रेनरों को प्रशिक्षित किया गया।