फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Flag songs, whistle signs, flag, etiquette and march past taught

झंडा गीत, सीटी के संकेत, ध्वज, शिष्टाचार एवं मार्च पास्ट सिखाया

Thu, 18 Feb 2021 10:01 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Feb 2021 10:01 PM IST
विज्ञापन
Flag songs, whistle signs, flag, etiquette and march past taught
चुनार। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी विश्राम सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बृहस्पतिवार को पांच दिवसीय निपुण जांच शिविर का शुभारंभ हुआ। निपुण जांच शिविर के पहले दिन प्रशिक्षकों ने रोवर्स रेंजर्स को स्काउट गाइड का इतिहास, प्रार्थना, झंडा गीत सीटी के संकेत, ध्वज, शिष्टाचार एवं मार्च पास्ट के गुर सिखाए।
विज्ञापन

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ अशर्फीलाल ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पूजन अर्चन कर शिविर का शुभारंभ किया। रोवर्स रेंजर्स को संबोधित करते हुए कहा कि रोवर्स रेंजर्स के द्वारा हम विपरीत परिस्थितियों में कार्य करने का गुण सीखते हैं तथा इस विधा के द्वारा छिपी हुई प्रतिभा को बाहर निकालने का एक सुंदर अवसर प्राप्त होता है जिसके द्वारा हम जीवन में आने वाली कठिनाइयों से बहुत ही सरलता से बाहर निकल सकते हैं। निपुण जॉच शिविर में शाम को रोवर्स रेंजर्स ने सेवा भावना के द्वारा महाविद्यालय परिसर में स्थित सम्पूर्ण वृक्षों को जल दिया। उद्घाटन सत्र का संचालन रोवर लीडर डॉ प्रभात कुमार सिंह व रेंजर प्रभारी डॉ नलिनी सिंह ने किया।इस अवसर पर महाविद्यालय के डॉ राम निहोर, डॉ मंजू शर्मा डॉ, माधवी शुक्ला, डॉ कुसुम लता, डॉ सूबेदार यादव, डॉ रजनीश डॉ मनोज कुमार प्रजापति, डॉ राजेश कुमार, डॉ अरविंद कुमार, डॉ संकटा प्रसाद, डॉ शेफालिका राय, बुद्धिमान संतोष कुर्बान एवं पारस आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed