फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Five women were cheated on the pretext of cleaning jewelry

Mirzapur News: गहने साफ करने के बहाने पांच महिलाओं से ठगी

Thu, 05 Sep 2024 04:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 05 Sep 2024 04:07 AM IST
विज्ञापन
Five women were cheated on the pretext of cleaning jewelry
चील्ह/जिगना। अलग-अलग स्थानों पर गहने साफ करने के बहाने ठग पांच महिलाओं के गहने लेकर चले गए।
विज्ञापन

बल्ली परवा गांव में बुधवार के दोपहर में गहने साफ करने के बहाने आए लोग तीन महिलाओं से ठगी कर गहने लेकर चले गए। उधर, महड़ौरा गांव में गहने साफ करने के बहाने ठग सास और बहू का लगभग एक लाख रुपये मूल्य के गहने लेकर चले गए। ठगी की शिकार महिलाओं ने अष्टभुजा चौकी में शिकायत की। पुरजागिर कंपनी घाट मार्ग पर बल्ली परवा गांव में रमेश यादव व दया शंकर यादव का मकान है। बुधवार को दोपहर करीब एक बजे बाइक से दो लोग उनके घर पहुंचे और महिलाओं को सौंदर्य प्रसाधन के सामान दिखाने लगे। बातचीत के दौरान दोनों ने बताया कि वे सोने के गहनों को भी चमका देते हैं। बार-बार कहे जाने पर काजल, पूनम व पूजा देवी ने कान का झाला और लॉकेट उन्हें साफ करने के लिए दे दिया। इसके बाद दोनों ने महिलाओं से कहा कि पानी गर्म करके ले आएं। पानी लेकर आने पर उसमें केमिकल और गहने डाल दिया। साथ ही महिलाओं से यह भी कहा कि आधे घंटे बाद गहने पानी से निकालना। इस बीच ठग गहना पानी से निकालकर चले गए। महिलाओं को शक हुआ तो पानी में गहने देखने लगीं तो गहने गायब थे। इस पर महिलाएं शोर मचाने लगी। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। घटना की सूचना पीआरवी को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी लेकर चली गई। चील्ह थानाध्यक्ष सीमा सिंह ने बताया कि थाने में मामला नहीं आया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

उधर, विंध्याचल थाने के महड़ौरा गांव में सोने व चांदी के गहने साफ करने के बहाने ठग सास और बहू का लगभग एक लाख रुपये मूल्य के गहने लेकर चले गए। ठगी की शिकार महिलाओं ने अष्टभुजा चौकी में शिकायत की। महड़ौरा गांव निवासी स्मृति सिंह अपनी सास कमला देवी के साथ घर में बैठी थीं। उसी बीच दोपहर 12 बजे के करीब पहले मंजन बेचने वाला आया। थोड़ी देर में गहना साफ करने वाला पहुंचा। पहले चांदी का पायल साफ करके दे दिया। उसके बाद महिलाओं ने सोने की कान की बाली, गले का मंगल सूत्र व एक अंगूठी साफ करने के लिए दी। इसके बाद उस व्यक्ति ने कटोरी में पानी गरम करने के लिए दिया। जब महिला पानी गरम करने घर के अंदर गई तो ठग मौका देख भाग गया। महिला जब पानी गरम करके बाहर आई तो ठग जा चुका था। थानाध्यक्ष सीपी पांडेय ने बताया कि घटना की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed