{"_id":"61686e6ac37937291427d8cb","slug":"five-people-sick-by-diarrhea-of-former-pradhan-family-in-mirzapur","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिर्जापुर में डायरिया का खतरा: पूर्व प्रधान के परिवार में पांच लोग, रात में उल्टी-दस्त हुए शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिर्जापुर में डायरिया का खतरा: पूर्व प्रधान के परिवार में पांच लोग, रात में उल्टी-दस्त हुए शुरू
Thu, 14 Oct 2021 11:22 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Thu, 14 Oct 2021 11:22 PM IST
सार
एक ही परिवार के पांच डायरिया की चपेट में आ गए। सभी लोगों को उपचार के लिए परिजनों ने पीएचसी में भर्ती कराया है। जहां उनका इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मिर्जापुर जिले के हलिया क्षेत्र के सोनगढ़ा गांव में बुधवार की रात में डायरिया की चपेट में आने से एक ही परिवार के पांच लोग बीमार हो गए। इसके बाद परिजनों ने उनको स्थानीय स्तर पर उपचार कराया, लेकिन हालत में सुधार नहीं होने पर बेहतर उपचार के लिए गुरुवार की दोपहर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
हलिया थाना क्षेत्र के सोनगढा गांव निवासी पूर्व ग्राम प्रधान माधोलाल के परिवार के पांच लोग डायरिया की चपेट में आ गए। रात को उल्टी-दस्त शुरु हो गई। इसमें चिरौंजी देवी(50), सुजान(5), मनीषा(24), शांति देवी(55), अंजू(16) को उल्टी दस्त होने लगा।
विज्ञापन
कई बार उल्टी दस्त होने पर परिजनों ने नहले गांव में ही उपचार कराया, लेकिन राहत नही मिलने पर परिजन बेहतर उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर लेकर आए। जहां पर उपचार चल रहा है। सभी कर घर में खाना खाने के बाद हालत बिगड़ी है। ऐसे में लोग अनुमान लगा रहे हैं कि दूषित पानी के प्रयोग से लोग डायरिया की चपेट में आ गए।
विज्ञापन