फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Five months have passed since her husband's death, but she has not received any help from the municipal corporation.

Mirzapur News: पति की मौत के पांच महीने बीते, निगम से नहीं मिली मदद

Sun, 18 Jan 2026 01:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jan 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
Five months have passed since her husband's death, but she has not received any help from the municipal corporation.
सदर तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में अपनी बात कहते फरियादी, स्रोत संवाद
चारों तहसील पर संपूर्ण समाधान दिवस पर आए 290 मामलों में से 23 का हुआ निस्तारण
विज्ञापन

फोटो संख्या दो संवाद न्यूज एजेंसी
मिर्जापुर। जिले की चारों तहसील पर शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। सदर तहसील में मंडलायुक्त राजेश प्रकाश, आईजी आरपी सिंह व डीएम पवन कुमार गंगवार ने फरियाद सुनी। घुरहूपट्टी निवासी राधना ने आरोप लगाया कि उसके पति राकेश यादव विद्युत निगम में काम करते थे। पांच महीने पहले उनकी मौत हो गई लेकिन विभाग की तरफ से अब तक कोई पावना नहीं दिया गया। डीएण ने विद्युत निगम को कार्रवाई का निर्देश दिया। चारों तहसील पर संपूर्ण समाधान दिवस पर आए 290 मामलों में से 23 का निस्तारण हुआ।
राधना ने कहा कि विभाग की ओर से कोई कार्रवाई न होने के कारण उसे चील्ह में अपने मायके में रहना पड़ रहा है। कार्रवाई की मांग की। सदर तहसील में 112 मामले आए। इनमें से 13 का मौके पर निस्तारण हुआ। एएसपी नक्सल, एसडीएम गुलाबचंद्र, पीडी धर्मजीत सिंह, तहसीलदार डा. विशाल कुमार व अन्य थे।
विज्ञापन

भावां:मड़िहान तहसील स्थित संपूर्ण समाधान दिवस फरियाद लेकर पहुंची विवाहिता सुमन देवी खुद को जिंदा साबित करवाने के लिए अधिकारियों के आगे रोती-गिड़गिड़ाती रहीं। आरोप लगाया कि पिता के परिवार रजिस्टर में ब्लॉक कर्मियों के मिलीभगत से उसे मृत दर्ज करा दिया गया है। जिला विकास अधिकारी राजीव शर्मा की अध्यक्षता में तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस में 41 मामले आए। इनमें से पांच का निस्तारण हुआ। जिला विकास अधिकारी ने पीड़िता से साक्ष्य की मांग की। इस संदर्भ में वो कोई भी कागजात या गवाही नहीं प्रस्तुत कर पाई। इस पर मामले को डीपीआरओ को निस्तारण के लिए लिखा। मौके पर तहसीलदार मड़िहान आशीष पांडेय, नायाब तहसीलदार राहुल मिश्रा,खंड विकास अधिकारी राजगढ़ वीरेंद्र कुमार वर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

लालगंज: तहसील सभागार में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट महेंद्र सिंह की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 63 प्राप्त प्रार्थना पत्रों में से तीन का मौके पर ही निस्तारण किया गया जबकि शेष मामलों को संबंधित विभागों को सौंपते हुए शीघ्र समाधान के निर्देश दिए गए। समाधान दिवस में जमीन, राशन और विद्युत विभाग से जुड़े प्रकरणों की संख्या अधिक रही। जयकर कला गांव निवासी रामबली ने आरोप लगाया कि विपक्षी ने उनकी पट्टे की जमीन पर कब्जा कर लिया है। तहसीलदार दीक्षा पांडेय, सीओ अमर बहादुर , नायब तहसीलदार प्रताप नारायण ओझा व राजू यादव, रेंजर केके सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी शैलेंद्र त्रिपाठी, प्रभारी निरीक्षक अभय कुमार सिंह सहित तहसील स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

इनसेट
कनेक्शन दिया नहीं, बिजली बिल आ गए 1200 रुपये
चुनार: तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में आए फरियादियों की समस्याएं तहसीलदार ईवेन्द्र सिंह ने सुनी। कैलहट गांव निवासिनी पुष्पा देवी ने बिजली विभाग के विरुद्ध प्रार्थना पत्र देते हुए कहा कि अगस्त 2025 में घरेलू बिजली कनेक्शन के लिए ऑनलाइन आवेदन की थी। आपूर्ति तो सुनिश्चित नहीं हुई लेकिन 1200 रुपये का बिजली बिल भेज दिया गया। कुल 74 प्रार्थना पत्र पड़े जिसमें दो का मौके पर निस्तारण हुआ। इस दौरान नायब तहसीलदार ज्योति, संजय सिंह सहित अन्य विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed