फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Five major roads will be constructed in five assembly constituencies with an expenditure of Rs 200 crore.

Mirzapur News: 200 करोड़ से पांच विधानसभा क्षेत्रों की बनेंगी पांच प्रमुख सड़कें

Sat, 20 Sep 2025 01:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Sep 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
Five major roads will be constructed in five assembly constituencies with an expenditure of Rs 200 crore.
मिर्जापुर। नगर, मझवां, मड़िहान, छानबे और चुनार विधानसभा क्षेत्र के पांच प्रमुख मार्ग के निर्माण के लिए कार्ययोजना भेजी गई है।
विज्ञापन

पांचों प्रमुख मार्गों का निर्माण 200 करोड़ रुपये की लागत से होगा। लोक निर्माण विभाग की ओर से पांचों विधानसभा क्षेत्र के प्रमुख मार्ग की कार्ययोजना तैयार कर भेज दी गई है। कार्ययोजना स्वीकृत होने के बाद निर्माण शुरू होगा।
जिले की सबसे खराब सड़क रमईपट्टी से होकर कनौरा घाट बेलवन मार्ग है। जो पूरी तरह से क्षतिग्रस्त है। कई बार मरम्मत कराई गई पर कुछ दिन बाद हाल वैसे ही हो जाता है। इस मार्ग पर चलना सबसे कष्टकारी है। बारिश होने पर गड्ढों मे गिरने का डर, धूप निकलने पर उड़ रही धुल से राहगीरों को परेशानी होती है। मझवां विधानसभा क्षेत्र से रमईपट्टी-कनौरा घाट बेलवन मार्ग के चौड़ीकरण और निर्माण के लिए प्रताव दिया गया है।
विज्ञापन

इस सड़क को अब छह मीटर चौड़ा किया जाएगा। 12.70 किमी मार्ग का निर्माण 25.75 करोड़ से होना है। नगर विधानसभा क्षेत्र में भरुहना से मेडिकल कॉलेज तक की सड़क सात से नौ मीटर तक चौड़ी होनी है। छह किमी मार्ग निर्माण के लिए 80 करोड़ का प्रस्ताव भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मड़िहान विधानसभा क्षेत्र में लालगंज कलवारी मार्ग से हर्दी मिश्र वाया गढ़वा मार्ग का चौड़ीकरण होना है। 12.70 किमी सड़क 30 करोड़ से बनेगी।
चुनार विधानसभा क्षेत्र में एनएच-7 फोनलेन से टैकोर चुनार होेते हुए तहसील व ब्लॉक मुख्यालय तक सड़क चौड़ीकरण होना है। यह सड़क 24 मीटर चौड़ी होगी। 4.95 किमी मार्ग का निर्माण 45 करोड़ से होना है।

छानबे विधानसभा क्षेत्र में विजयपुर-भटेवरा भारतगंज मार्ग का चौड़ीकरण होना है। तीन किलोमीटर मार्ग को 5.50 मीटर चौड़ा करना है। 10 किलोमीटर मार्ग के लिए 14.70 करोड़ का प्रस्ताव भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed