ड्रमंडगंज। हलिया थाना क्षेत्र के देवहट व महोगढ़ी गांव में शनिवार की रात अलग-अलग तीन घरों में घुसे चोरों ने नकदी व आभूषण समेत पांच लाख का सामान चोरी कर ले गएा। रविवार की सुबह चोरी की जानकारी होने पर मकान मालिक ने थाने में तहरीर दिया। चोरी की तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुटी गई।
देवहट ड्रमंडगंज निवासी व्यवसायी ज्ञानचंद केशरी पुत्र भगवती प्रसाद ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया है कि उनके मकान के ऊपरी हिस्से के कमरे में पहुंच कर चोरों ने बक्सा और आलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखा दो लाख 80 हजार 500 रुपये नकदी समेत सोने चांदी के जेवरात सीतारामी हार, माथ बेंदी, सोने की अंगूठी पांच नग, मंगल सूत्र व पायल पांच नग उठा ले गए । सुबह सोकर उठने के बाद परिजनों ने देखा तो बक्सा व आलमारी खुला पड़ा था और सामान बिखरा हुआ था । बगल के ही गांव महोगढ़ी निवासी चंद्रकली पत्नी कैलाश ने भी पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि उनके घर में भी घुसे चोर बक्से व अटैची में रखी चांदी की पायल व सात हजार रुपये नकदी उठा ले गए । महोगढ़ी के ही निवासी राकेश बिन्द ने भी ने बताया कि उनके घर में घुसे चोर उनकी बहू के पैर का पायल व दो सौ रुपए नकदी उठा ले गए। चौकी प्रभारी ड्रमंडगंज योगेंद्र पांडेय ने बताया कि चोरी की तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है।