{"_id":"63f90d24a3e7106afa034dc4","slug":"five-lakh-stolen-including-cash-from-two-houses-mirzapur-news-c-20-1-77596-2023-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: दो मकानों से नकदी समेत पांच लाख की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: दो मकानों से नकदी समेत पांच लाख की चोरी
विज्ञापन
क्षेत्र के हरसड़ गांव में बृहस्पतिवार की रात चोरों ने दो कच्चे मकान में सेंध लगाकर नकदी और आभूषण समेत पांच लाख की चोरी कर ली। चोरी के बाद बाक्स और अटैची को 400 मीटर दूर अरहर के खते में फेंक कर चोर फरार हो गए। पीड़ित परिवार की सूचना पर पुलिस ने मौका मुआयना किया।
चोर जिस कमरे में लोग सो रह थे। उसे बाहर से बंद कर दिया था। सुबह दरवाजा बांद से बंद होने पर शोर मचाया तो दरवाजा खोला गया। चोरी की जानकारी होने पर पीड़ित ने थाने में सूचना दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई। हरसड़ गांव निवासी रोहित दूबे अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ सो रहे थे। रात में पंहुचे चोरों ने घर में सेंध लगाई और अंदर घुस गए। सामान नहीं मिलने पर वह बगल स्थित दूसरे मकान में सेंध लगाकर घुस गए। जहां पर बाक्स, बैग व अटैची में रहे आभूषण और 42 हजार रुपये नकद पर हाथ साफ किया। घर से करीब 400 सौ मीटर दूर अरहर के खेत में बाक्स को फेंक कर फरार हो गए। चोरों ने जिस कमरे में परिवार के लोग सो रहे थे उसे बाहर से बंद कर दिया था।
पीड़ित ने बताया कि 21 मई को घर में शादी पड़ने वाली है। जिसकी तैयारी के लिए आभूषण और सामान आदि रखे गए थे। जाते-जाते चोर रामप्यारे के घर का दरवाजा तोड़कर कूकर, बाक्स व सोलर पैनल उठा ले गए। चोरी होने की जानकारी पर घटना स्थल पर पंहुचे ग्राम प्रधान विनोद कुमार सिंह ने सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौका मुआयना कर लोगों से जानकारी हासिल की। थानाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह ने बताया कि जानकारी मिली है। जांच की जा रही है।