फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Five lakh devotees visited Maa Vindhyavasini on the first day of the year

Mirzapur News: साल के पहले दिन पांच लाख श्रद्धालुओं ने किए मां विंध्यवासिनी के दर्शन

Tue, 02 Jan 2024 01:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jan 2024 01:18 AM IST
विज्ञापन
Five lakh devotees visited Maa Vindhyavasini on the first day of the year
विंध्याचल। नए साल के पहले दिन सोमवार को पांच लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने मां विंध्यवासिनी का दर्शन-पूजन किया। मुख्य सड़क से लेकर मंदिर तक श्रद्धालुओं का रेला लगा रहा। कड़ाके की ठंड के बीच गंगा स्नान के लिए विभिन्न गंगा घाटों पर भी लोगों की भीड़ लगी रही। पुष्पों व रत्नजड़ित आभूषणों से माता का भव्य शृंगार किया गया। मंगला आरती के बाद मंदिर का कपाट खुलते ही माता की एक झलक पाने के लिए श्रद्धालु लालायित रहे।
विज्ञापन

गंगा स्नान के बाद माला-फूल, नारियल और चुनरी लिए लंबी कतारों में खड़े भक्तों में से किसी ने गर्भगृह तो किसी ने झांकी से ही माता के दिव्य स्वरूप का दर्शन किया। इस दौरान मंदिर की ओर जाने वाली सभी गलियां माता के जयकारे से गुंजायमान रहीं। मां विंध्यवासिनी का दर्शन-पूजन कर भक्तों ने मंदिर परिसर में विराजमान अन्य देवी-देवताओं के विग्रह का दर्शन कर हवन कुंड में आहुति डाली। मां विंध्यवासिनी के दर्शन के बाद अधिकांश भक्त अष्टभुजा पहाड़ की ओर गए। त्रिकोण मार्ग दिन भर भक्तों से गुलजार रहा। माता काली और अष्टभुजा देवी का दर्शन कर श्रद्धालुओं ने हंसी खुशी अपने-अपने घरों के लिए प्रस्थान किया। श्री विंध्य पंडा समाज के अध्यक्ष पंकज द्विवेदी, मंत्री भानु पाठक सहित सभी पदाधिकारी और सदस्य श्रद्धालुओं की सेवा में जुटे रहे। उधर, नव साल पर माता दरबार में दर्शन-पूजन के लिए उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए प्रशासन और पुलिस की तरफ से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। मंदिर परिसर, परिक्रमा पथ, चट्टी और चौराहे पर पुलिस मुस्तैद रही। पुलिसकर्मियों की निगरानी सीओ सिटी मनोज कुमार गुप्ता कर रहे थे। विंध्याचल थाना प्रभारी दयाशंकर ओझा, मंदिर सुरक्षा प्रभारी श्रीकांत पांडेय आदि भी सुरक्षा व्यवस्था में जुटे रहे।
विज्ञापन

उधर, नव वर्ष पर आस्थाधाम में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए जगह-जगह बैरिकेडिंग कर छोटे वाहनों को रोक दिया गया था। पुलिस प्रशासन की ओर से बरतर तिराहा, पटेगरा नाला, रेहड़ा चुंगी, मोतीझील मार्ग पर बैरिकेडिंग कराई गई थी। सिटी मजिस्ट्रेट विनय कुमार सिंह ने बताया कि नव वर्ष पर श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed