फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Five injured in separate road accidents

Mirzapur News: अलग-अलग सड़क हादसे में पांच घायल

Sun, 07 May 2023 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 07 May 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
Five injured in separate road accidents
जिगना। विंध्याचल थाना क्षेत्र के दो स्थानों पर शनिवार को हुए हादसों में दंपती समेत पांच लोग घायल हो गए। इसमें दो लोगों को हालत गम्भीर होने पर मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

मिर्जापुर-प्रयागराज मार्ग पर विंध्याचल थाना क्षेत्र के रामपुर नेवढि़या गांव के सामने बाइक व साइकिल की टक्कर में तीन लोग घायल हो गए। शहर कोतवाली क्षेत्र के शुक्लहा निवासी हरी चौहान (40) व रितेश पुत्र शशिकांत (25) गैपुरा की ओर जा रहे थे। रास्ते में विंध्याचल थाना क्षेत्र के भटेवरा गांव निवासी साइकिल सवार लालमणि तिवारी (45) से टक्कर हो गई। इस हादसे में तीनों लोग गिरकर घायल हो गए। उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सर्रोई भेजा गया। जहां से लालमणि (45) को मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया गया। दूसरी घटना गैपुरा - लालगंज मार्ग दोपहर दो बजे हुई। विंध्याचल के सेतुहार निवासी कपूरचंद (26) अपनी पत्नी सोना देवी (22) को बाइक पर बैठाकर ससुराल सहिरा लालगंज से घर आ रहे थे। रास्ते में कामापुर कला व कुशियरा के बीच सड़क हादसे में दोनों घायल हो गए। राहगीरों ने एंबुलेंस बुलाकर घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सर्रोई भेजा। वहां से कपूरचंद को मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed