फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Five injured in separate road accidents

Mirzapur News: अलग-अलग सड़क हादसे में पांच घायल

Fri, 02 May 2025 12:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 02 May 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
Five injured in separate road accidents
क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसे में बृहस्पतिवार को पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलों को ग्रामीण व पुलिस के सहयोग से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ में भर्ती कराया गया। यहां उनका इलाज चल रहा है। खुटहां गांव निवासी ओमप्रकाश (23) के रिश्तेदारी में रामपुर 38 गांव में बरात आई थी। यहां ओमप्रकाश अपने साथी हरिओम (32) निवासी विश्वसुंदरी निवासी व राजकुमार (14) निवासी शाहगंज को एक ही बाइक पर लेकर रामपुर 38 जा रहा था। वह जैसे ही राजगढ़ थाना क्षेत्र के कोन भरुहवा गांव के पास पहुंचा, तभी सामने से आ रही कार की साइड लगने से तीनों सड़क किनारे गिरकर घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को राजगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। दूसरी घटना में तेंदुआ खुर्द गांव निवासी नंदू (14) व पंकज (20) निवासी शीलहता की बाइक दादरा पहाड़ी के पास आमने-सामने टकरा गई। इससे दोनों घायलों को ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची, एंबुलेंस से सीएचसी राजगढ़ में भर्ती कराया। थानाध्यक्ष राजगढ़ महेंद्र सिंह पटेल ने बताया कि पांचो घायलों को राजगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed