मिर्जापुर। जिले में शनिवार को पांच कोरोना संक्रमित मिले और 30 के स्वस्थ होने पर उनको डिस्चार्ज कर दिया गया। इस समय एक्टिव केस 177 है। पिछले दिनों से कोरोना संक्रमितों की संख्या में कमी आ रही है।
शनिवार को पांच संक्रमितों के मिलने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या 10 हजार 865 हो चुकी है। 30 लोगों के स्वस्थ होने पर उनको डिस्चार्ज किया गया। इसके बाद अब तक 10 हजार 596 लोगों के स्वस्थ होने पर उनको डिस्चार्ज कर दिया गया। इसके बाद जिले में अब तक 92 की कोरोना से मौत हो चुकी है। एल-टू अस्पताल के आईसोलेशन में इस समय दो मरीज हैं। विंध्याचल के सीएचसी में बने एल-वन अस्पताल में कोई मरीज नहीं है। 88 लोग होम आइसोलेशन में है। 82 दूसरे जिले में भर्ती है। पांच मरीजों को ट्रेस नहीं किया जा सका है। कोरोना के नोडल डा. अजय कुमार ने बताया कि शनिवार को पांच हजार 429 की रिपोर्ट आई है। पांच संक्रमितों में चार पुरुष और एक महिला संक्रमित पाई गई है।