Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Five feet crocodile turned out, panic among villagers

पांच फीट का निकला मगरमच्छ, ग्रामीणों में दहशत .

Tue, 15 Jun 2021 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jun 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Five feet crocodile turned out, panic among villagers
हलिया के उमनिया पिपरा में सोमवार को पांच फीट का मगरमच्छ मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। जानकारी पर पहुंचे वन विभाग ने ग्रामीणों की मदद से पकड़ कर अदवा जलाशय में छोड़वाया। हलिया वन रेंज के उमरिया पिपरा गांव में पांच फीट लंबा मगरमच्छ को देख ग्रामीणों ने सूचना वन रेंज हलिया को दिया। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों के सहयोग से मगरमच्छ को बांस व रस्सी से पकड़वा कर गहरे जलाशय में छोड़वाया। क्षेत्राधिकारी प्रेम प्रकाश चौबे ने बताया की पिपरा गांव निवासी दुर्गेश दुबे पुत्र कृष्ण दास दुबे के घर से कड़ी मशक्कत करने के बाद मगरमच्छ को पकड़कर अदवा जलाशय में छोड़ दिया गया है। वन क्षेत्राधिकारी ने बताया कि अदवा नदी से बरसात होने के कारण भटक कर मगरमच्छ बस्ती में आ गया होगा। वन विभाग की टीम में वन क्षेत्राधिकारी प्रेम प्रकाश चौबे, वन्यजीव रक्षक राणा प्रताप, शीतला प्रसाद के साथ ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed