{"_id":"15f32c8c5246d39d757ba518543336ae","slug":"five-couples-tied-the-knot-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिणय सूत्र में बंधे पांच जोड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिणय सूत्र में बंधे पांच जोड़े
ब्यूरो/अमर उजाला/ मिर्जापुर
Updated Wed, 25 Nov 2015 01:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिटी ब्लाक के लोंहदी कला स्थित बाबा शेर नाथ मंदिर का वार्षिक उत्सव मंगलवार को मनाया गया। जहां एक ओर बाबा शेर नाथ का वार्षिक भव्य श्रृंगार किया गया, वहीं मंदिर परिसर में पांच जोड़ी गरीब कन्याओं का सामूहिक विवाह कराया गया।
मिर्जापुर सेवा समिति के सदस्य व प्रजापति समाज के समाजसेवी श्याम बाबू प्रजापति के नेतृत्व में मंत्रोच्चार के बीच पांच जोड़े परिणय सूत्र में बंधे।
बतौर मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष अरूण चंद्र पांडेय ने कहा कि सामूहिक विवाह से समाज में बढ़ रही कुरीतियों को दूर किया जा सकता है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि समाज के सभी वर्ग के लोगों को ऐसे कार्यक्रमों में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेना होगा, जिससे दहेज रूपी दानव का खात्मा हो सके।
वार्षिक समारोह के दौरान पांच जोड़ी गरीब कन्याओं के सामूहिक विवाह में वर-वधू को शादी के समय श्याम बाबू प्रजापति की तरफ से कपड़ा, बर्तन, रजाई-गद्दा उपहार स्वरूप दिया गया।
समारोह के दौरान संजय सुरीला, संजू तिवारी, अतुल देव गौतम ने अपने मधुर गीतों से चार चांद लगा दिया।