{"_id":"64331824f83e4827a001d224","slug":"five-arrested-with-liquor-worth-60-lakhs-and-ganja-worth-20-lakhs-mirzapur-news-c-20-1-146376-2023-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: 60 लाख की शराब व 20 लाख के गांजा के साथ पांच गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: 60 लाख की शराब व 20 लाख के गांजा के साथ पांच गिरफ्तार
विज्ञापन
मिर्जापुर/राजगढ़। राजगढ़ पुलिस व एसओजी टीम ने शनिवार की रात राजगढ़ पुरानी पुलिस चौकी के पास से पिकअप पर लदे 20 लाख रुपये मूल्य के 94 किलोग्राम गांजा के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया। इसके बाद ददरा पहाड़ी से ट्रक में लगभग 65 लाख की 1100 पेटी शराब के साथ दो लोगों को पकड़ा। पकड़े गए सभी पांच आरोपियों का चालान कर दिया गया। यह जानकारी अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्रीकांत प्रजापति ने रविवार को पुलिस लाइन सभागार में पत्रकारों से बातचीत के दौरान दी। उन्होंने बताया कि राजगढ़ थाना प्रभारी राणा प्रताप यादव की टीम शनिवार की रात ब्लाॅक तिराहे पर वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान एक पिकअप के डाला में कुछ लोग हेलमेट लगाकर बैठे हुए दिखे। वाहन पर तार, फावड़ा, तगाड़ी व अन्य सामान लादकर मिर्जापुर की ओर जा रहे थे। आशंका होने पर पुलिस ने वाहन को रोककर जांच की तो पिकअप के डाला में बनाए गए तहखाना में छोटे-छोटे पैकेट में छिपाकर रखा गांजा बरामद हुआ। कुल 94 किलो गांजा बरामद हुआ। पुलिस वाहन को कब्जे में लेकर राजगढ़ थाना ले गई। बरामद गांजा की कीमत 20 लाख रुपये है।
उन्होंने बताया कि पुलिस ने पिकअप पर बैठे जय प्रकाश विश्वकर्मा निवासी कोटहा थाना मेजा प्रयागराज, सत्येंद्र कुमार, संतोष पांडेय निवासी सदहा थाना पट्टी प्रतापगढ़ को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए लोगों ने बताया कि बिहार से गांजा लेकर मांडा जा रहे थे। उन्होंने बताया कि इसके बाद मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने ददरा पहाड़ी के पास 1100 पेटी अवैध शराब लादकर मिर्जापुर से सोनभद्र की तरफ जा रहे एक ट्रक को पकड़ा। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
उन्होंने बताया कि जहां ट्रक को खाली कराकर गिनती कराने पर 1100 पेटी ब्लू स्टार अवैध शराब की बोतलें बरामद हुईं। जिसकी कीमत लगभग 60 लाख रुपये है। अवैध शराब के साथ पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया कि हरियाणा से शराब ट्रक में लोड की गई है। जिसका फर्जी कागजात हिमाचल प्रदेश के लिए बनाया गया है, परंतु हिमाचल प्रदेश न ले जाकर अवैध शराब को शराब माफिया द्वारा झारखंड भेजा जा रहा था। पुलिस ने आरोपी रमाशंकर निवासी मदरी थाना पुरामुफ्ती कौशांबी व नितिन उर्फ प्रिंस सिंह चौहान निवासी कारथ थाना जैतपुर आगरा को जेल भेज दिया।