{"_id":"64739416733078cbdf08dc59","slug":"five-arrested-for-culpable-homicide-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-70-2023-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: गैर इरातन हत्या में पांच गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: गैर इरातन हत्या में पांच गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर। हलिया थाना क्षेत्र के कुशियरा गांव में बीते दिनों आर्केस्ट्रा में विवाद के बाद पिटाई से किशोर की मौत होने के मामले में पुलिस ने गैर इरादतन हत्या के पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इसमें एक बाल आरोपी है।
यह जानकारी एएसपी नक्सल ओपी सिंह ने रविवार को पुलिस लाइन स्थित मनोरंजन कक्ष में पत्रकारों से बातचीत के दौरान दी। उन्होंने बताया कि कुशियरा गांव निवासी रामगरीब पटेल के यहां आई बरात में आर्केस्ट्रा के दौरान 22 मई को विवाद हुआ था। विवाद को लोगों ने बीच-बचाव कर शांत कराया। सुबह जब आर्केस्ट्रा के लोग घर लौट रहे थे तो उन पर हमला हुआ। इसमें रामपुर नौडिहा गांव निवासी सियम (14) की पिटाई से मौत हो गई थी। मौत होने पर बताया गया कि हादसे में मौत हो गई। किशोर के पिता मुकेश कोल ने आर्केस्ट्रा मालिक व उसके पांच साथियों के खिलाफ हत्या का आरोप लगाते हुए नामजद तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया था।
उन्होंने बताया कि पुलिस गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही थी। इस बीच रविवार को सुबह मुखबिर की सूचना पर थानाध्यक्ष हलिया विष्णु प्रभा सिंह ने हर्रा जंगल से गैर इरातन हत्या के पांच आरोपियों राकेश निवासी कुशियरा, आरिफ अली निवासी रामपुर नौडिहा, कमलेश ऊर्फ सिंटू निवासी मतवार गहिरा, फुलेश निवासी मतवार और एक बाल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से तीन डंडे और दो पत्थर बरामद हुए। चार आरोपियों को जेल और एक बाल आरोपी को किशोर न्याय बोर्ड भेज दिया गया।