Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   First wife's son got father killed for property

पहले पत्नी के पुत्र ने जायदाद के लिए कराई थी पिता की हत्या

Fri, 01 May 2020 10:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
First wife's son got father killed for property
मिर्जापुर। विंध्याचल कोतवाली क्षेत्र के अमरावती चौराहा पेट्रोल पंप के पास किराना दुकानदार की गोली मारकर हुए सनसनीखेज हत्याकांड का पुलिस अधीक्षक डा. धर्मवीर सिंह ने शुक्रवार को पुलिस लाइन में खुलासा किया। दुकानदार राधेश्याम की पहली पत्नी के पुत्र ने जमीन-जायदाद के लिए अपनी पत्नी और रिश्तेदारों के साथ मिलकर पिता की हत्या कराई थी। पुलिस ने हत्याकांड में शामिल सभी छह आरोपियों को गिरफ्तार करने के साथ ही उनके पास से हत्या में प्रयुक्त एक रिवाल्वर, तीन तमंचा और बाइक को बरामद किया।
विज्ञापन

क्षेत्र निवासी राधेश्याम मौर्या राधेश्याम मौर्या (58) की 11 अप्रैल की रात लॉकडाउन के दौरान दुकान पर गुटका मांगने आए बाइक सवार तीन बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दिया था। पुलिस मृतक के पुत्र सूरज की तहरीर पर अनिल व अन्य अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन में जुटी। पुलिस ने सर्विलांस के जरीए छानबीन किया तो हत्याकांड में मृतक के पुत्र तौलन उर्फ राजू मौर्या, बहू सरिता, सरिता के भाई जय प्रकाश, मौसेरे भाई सूरज, रिश्तेदार अजय और अजय के पड़ोसी पिंटू की संलिप्तता प्रकाश में आई।
विज्ञापन

विंध्याचल कोतवाल वेद प्रकाश राय ने फोर्स के साथ गुरुवार की रात अजय, पिंटू, जय प्रकाश और सूरज को दूधनाथ चुंगी कारीडोर के बगल वाले रास्ते से गिरफ्तार कर लिया। चारों पैसा लेने तौलन के घर आ रहे थे। पुलिस ने पिंटू के पास से तमंचा, दो कारतूस, जय प्रकाश के पास से तमंचा, तीन कारतूस, सोनू के पास से रिवाल्वर, एक कारतूस, अजय के पास एक तमंचा व तीन कारतूस बरामद किया। चारों के गिरफ्तार होने के बाद पुलिस ने तौलन और उसकी पत्नी सरिता को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त बाइक तौलन के घर से बरामद किया। एसपी ने बताया कि हत्या में नामजद अनिल सरोज की संलिप्तता नहीं पाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बड़े भाई की हत्या कर भाभी से की थी दूसरी शादी
मिर्जापुर। मृतक राधेश्याम ने तीन शादियां की थी। पहली पत्नी को 40 वर्ष पूर्व छोड़ दिया था। पत्नी सीता देवी लोहंदी आश्रम में रहती है। दोनों का पुत्र तौलन उर्फ राजू मौर्या अपनी पत्नी सरिता के साथ गोसाईपुरवा में रहता है। राधेश्याम 1977 में अपने बड़े भाई माधव प्रसाद की हत्या कर जेल गया। जेल से छूटने के बाद अपनी भाभी कलावती से शादी कर लिया। इससे राजेंद्र पैदा हुआ। दूसरी पत्नी की बीमारी से मौत होने के बाद राधेश्याम ने सोनभद्र निवासी सुगवंती से तीसरी शादी की। सुगवंती की भी यह दूसरी शादी थी। उसे एक पुत्र सूरज और पुत्री अनीता पहले से थे। राधेश्याम से शादी के बाद दो पुत्री आंचल और काजल हुई।
दो लाख में दी थी हत्या की सुपारी
मिर्जापुर। राधेश्याम ने पहली पत्नी के पुत्र तौलन को संपत्ति में कोई हिस्सा नहीं दिया था। तौलन के समझाने पर 50 हजार रुपये में उसे गोसाईपुरवा में आधा बिस्वा जमीन दिया था। उससे सटी आधा बिस्वा जमीन दूसरी पत्नी के पुत्र राजेंद्र केे दिया। तौलन के मांगने पर राधेश्याम ने पैसे की मांग की। इस बीच तौलन को जानकारी हुई कि मृतक ने राजेंद्र के नाम से राजगढ़ में 14 बिस्वा जमीन खरीदा है। अमरावती कचरिया की जमीन को 30 लाख में बेचकर राजगढ़ में बसने वाले है। जमीन -जायदाद में कोई हिस्सा मिलता न देख तौलन की पत्नी ने घटना से 20 दिन पूर्व अपने भाई जय प्रकाश मौर्या को बुलाकर हत्या की योजना बनाई। असलहा खरीदने के लिए सरिता व तौलन ने आठ हजार रुपये दिया था चार हजार देना बाकी था। हत्या करने पर जमीन का हिस्सा बेचकर दो लाख रुपये देने का वादा किया था।

यह हुआ था हत्या वाली रात
मिर्जापुर। हत्या वाली रात अजय मौर्या राधेश्याम के घर के पास पहुंच कर निगरानी करने लगा। राधेश्याम सो गया तो अजय ने पिंटू, सूरज और जयप्रकश को इशारे से बताया। तीनों बाइक से पहुंचे। गुटखा मांगने के बहाने सोते हुए राधेश्याम पर पहले जय प्रकाश ने तमंचे, फिर सूरज ने रिवाल्वर और फिर पिंटू के तमंचे से जय प्रकाश ने राधेश्याम के पेट में फायर किया। अजय कोतवाली देहात का हिस्ट्रीशीटर है। वह हत्या में प्रयुक्त बाइक अपने दो साथी अनमोल सिंह व श्यामू शर्मा के साथ मिलकर अहरौरा के इमिलियाचट्टी से चुराया था। उसके साथी फिलहाल जेल में बंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed