फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   First in the district to prepare a database of accidents

हादसों का डेटाबेस तैयार करने में जिला प्रदेश में प्रथम

Sat, 29 May 2021 11:28 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 29 May 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
First in the district to prepare a database of accidents
मिर्जापुर। राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) और आईटाईटी मद्रास के सहयोग से एक एप्लीकेशन तैयार किया गया है। इस मोबाइल ऐप के जरिए क्षेत्र में होने वाले सड़क हादसों का डेटाबेस तैयार कर दुर्घटनाओं के कारणों का विश्लेषण करते हुए भविष्य में इन्हें रोकने की रणनीति तैयार की जाएगी। हादसों का डेटाबेस तैयार करने में मिर्जापुर जिला प्रदेश में पहले स्थान पर है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) के जिला सूचना विज्ञान अधिकारी आरएन सिंह के अनुसार, भारत सरकार की ओर से चलाई जा रही इस मुहिम में चार मुख्य विभाग पुलिस, चिकित्सा, परिवहन एवं राजमार्ग के आपसी सामंजस्य से सड़क हादसों को रोकने में भूमिका को प्रभावी बनाने और इनकी जिम्मेदारियां तय करने में सहायता मिलेगी। रोल आउट मैनेजर नितिन श्रीवास्तव द्वारा जिले के समस्त थाना प्रभारी और उप निरीक्षक को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। नोडल अधिकारी सीओ सिटी/सीओ यातायात प्रभात राय ने बताया कि आईआरडी ऐप मिर्जापुर जिले के सभी थानों में चल रहा है। समस्त थाना प्रभारी और उप निरीक्षक को यूजर आईडी भी जारी किया जा चुका है। आईआरडी ऐप में जिले की समस्त 65 हादसों की इंट्री हो गई है। इससे जिला पूरे प्रदेश में पहले स्थान पर है। आगे भी इसी प्रकार से जिले की सभी दुर्घटनाओं में संबंधित अधिकारियों द्वारा मौके पर ही पहुुंच कर लाइव इंट्री करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed