फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   fire in the forest, destroying hundreds of trees

कैमूर जंगल में भीषण आग, सैकड़ों वृक्ष नष्ट

Mon, 25 Apr 2016 11:54 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मिर्जापुर
ब्यूरो/ अमर उजाला, मिर्जापुर Updated Mon, 25 Apr 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
fire in the forest, destroying hundreds of trees
पहाड़ पर जंगलों में लगी आग - फोटो : AmarUjala
रेंज अंतर्गत कैमूर पहाड़ सोनगढ़ा कंमाट नंबर नौ और बंजारी कंपाट नंबर सात में दो दिन से लगी आग पर अभी तक काबू नहीं पाया जा सका है। इससे लगभग सैकड़ों एकड़ वृक्षों का सफाया हो गया, जबकि बताया जा रहा है कि दर्जनों पशुओं की जल कर मौत हो चुकी है। हालांकि वन विभाग पशुओं के मरने की बात से इंकार कर रहा है।
विज्ञापन


बता दें कि रविवार को डमंडगंज रेंज के कैमूर पहाड़ पर अबूझ हाल में आग लग गई। समय पर किसी को पता नहीं होने के कारण आग धीरे धीरे फैलते हुए सैकड़ों एकड़ में पहुंच गई। मामले की जानकारी वन विभाग को तब हुई, जब सोनगढ़ा गांव के लोगों ने सोमवार सुबह जंगल से निकल रहे धुएं के गुबार को देखा। आग की घटना काफी ऊंचाई पर होने के कारण लोग करीब दो घंटे में चढ़ कर पहाड़ पर पहुंचे तो वहां का नजारा देख भौचक्के रह गए। देखा कि पूरा पहाड़ आग की जद में आ चुका है और कई एकड़ तक जंगल धू धू कर जल रहा है।
विज्ञापन


पशु पक्षी शोर मचाते हुए भाग रहे हैं। यह देखते ही वह तत्काल नीचे आए और विभाग के कर्मचारियों को इसकी जानकारी दी। जानकारी होते ही रेंजर जेपी सिंह मौके पर पहुंचे और आग को बुझवाने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हो सके। इसके बाद उन्होंने 27 मजदूर्रों, वन रक्षक व वन दारोगा को आग बुझाने के लिए बुलवाया फिर भी सोमवार की शाम तक आग नहीं बुझ पाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों की माने तो आग की घटना में कई जंगली पशु जल कर मर चुके हैं। वहीं वन विभाग इसे मानने को तैयार नहीं है। अधिकारियों का कहना है कि आग से पशु दूसरे स्थान पर भाग चुके होंगे। आग से बंजारी, बढ़वार, सोनगढ़ा तीन गांव के लोग आग से प्रभावित है। धुंआ भरने से इन गांवों के लोग परेशान हो गए।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed