फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Fire in Karanpur forest

करनपुर जंगल में लगी आग

Wed, 30 Mar 2022 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 30 Mar 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Fire in Karanpur forest
ड्रमंडगंज। फारेस्ट रेंज ड्रमंडगंज अंतर्गत बबुरा रघुनाथ सिंह वन क्षेत्र के करनपुर कंपार्टमेंट में पहाड़ी पर मंगलवार की सुबह आग लगने से वन विभाग में हलचल मच गई।
विज्ञापन

क्षेत्रीय वनाधिकारी वीरेंद्र कुमार तिवारी फोर्स के साथ आग बुझाने में जुट गए। रेंजर ने बताया कि संभवत: सीमावर्ती मध्यप्रदेश के वन क्षेत्र में लगी आग से करनपुर पहाड़ी वन क्षेत्र में चपेट में आ गया। सूचना मिलने के बाद क्षेत्रीय वन रक्षक सर्वेश कुमार पटेल के साथ विभागीय कर्मचारियों तथा वाचरों द्वारा पहाड़ की ऊंची चोटी पर पहुंच कर आग पर काबू पाने में काफी हद तक सफलता हासिल कर ली है। रेंजर ने बताया कि जंगल को आग से बचाने के लिए विभागीय कर्मचारियों को सजगता के साथ गस्त करने का निर्देश दिया गया है। साथ ही जंगल से सटे गांव के महुआ बीनने और पशुओं की चरवाही करने वाले ग्रामीणों को भी जंगल में आगजनी न करने की हिदायत दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed