Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Fire in Drummondganj forest area, tree plants destroyed by burning

ड्रमंडगंज वन क्षेत्र में लगी आग, पेड़ पौधे जलकर हुए नष्ट

Wed, 31 Mar 2021 11:37 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 31 Mar 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
Fire in Drummondganj forest area, tree plants destroyed by burning
ड्रमंडगंज। वन क्षेत्र ड्रमंडगंज क्षेत्र के बबुरा रघुनाथ सिंह करनपुर पहाड़ स्थित जंगल में बुधवार की दोपहर अचानक आग लग गयी। दो किलोमीटर से अधिक पेड़- पौधे जलकर नष्ट हो गए। जंगल से उठी आग से निकली चिंगारी खेत तक जा पहुंची जिससे करनपुर निवासी किसान श्रीनाथ के खेत तथा खलिहान में भी आग लग गई। जिससे किसान का गेहूं, चना की फसल भी जलकर राख हो गई। किसान की सूचना पर मौके पर पहुंचे वनकर्मी व फायर ब्रिगेड की टीम आग बुझाने में जुटी हुई है।
विज्ञापन

ग्रामीणों की सूचना पर वन क्षेत्राधिकारी वीरेंद्र कुमार तिवारी भी करनपुर पहाड़ पर वन कर्मियों के साथ पहुंचकर आग बुझाने में जुट गए है। जंगल में आग लगने से तेंदू, पलाश, खैर, करंज, नीम, जिगना तथा बांस आदि के पौधे जलकर नष्ट हो रहे हैं। चार दिन पूर्व लहुरियादह पहाड़ व बबुरा रघुनाथ सिंह जंगल में भी आग लगने से सैकड़ों पौधे जल गए थे । वन विभाग ने कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह से आग पर काबू पाया था कि तबतक बुधवार की दोपहर में करनपुर जंगल में आग लग गई। वनविभाग की टीम पहाड़ पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हुई है। ग्रामीणों ने बताया कि मधुमक्खी के छत्ते से शहद निकालने वालों की ओर से जंगल में धुआं करने के लिए आग लगाई जा रही है। उसी आग के फैलने से जंगल जलकर राख हो रहे हैं। क्षेत्रीय वनाधिकारी ने बताया कि जंगल में आग लगाने वाले अराजकतत्वों को चिन्हित कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed