फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Fire extinguishers are present in the hospital but there are limited routes

अस्पताल में अग्निशमन यंत्र मौजूद पर रास्ते हैं सीमित

Sat, 09 Jan 2021 10:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jan 2021 10:50 PM IST
विज्ञापन
Fire extinguishers are present in the hospital but there are limited routes
मिर्जापुर। मंडलीय अस्पताल में आग से बचाव के लिए सुरक्षा के इंतजाम तो किए गए हैं, पर आग लगने पर बाहर निकलने वाले रास्ते सीमित और असुरक्षित हैं। यही नहीं लिफ्ट भी खराब है, जर्जर हो चुकी है। ऐसा नहीं है कि अस्पताल में रास्ते पहले से सीमित थे, ये सब अस्पताल में हो रहे नव निर्माण के चलते हुआ है।
विज्ञापन

महाराष्ट्र के भंडारा जिले में एक अस्पताल में आग लगने से सिक न्यू बोर्न केयर यूनिट के 10 बच्चों की मौत हो गई। मंडलीय अस्पताल के बच्चा वार्ड में अग्निशमन यंत्र मौजूद है। इमरजेंसी और अन्य वार्डोँ में भी आग बुझाने के उपकरण लगे हैं। पर अस्पताल में रास्ते सीमित हैं। अस्पताल में एक समय में सुबह के समय ओपीडी और वार्डों में भर्ती मरीजों को लेकर डेढ़ से दो हजार लोग रहते हैं। पहले अस्पताल में प्रवेश करने और बाहर निकलने के कई रास्ते थे, पर अब रास्ते सीमित हो गये हैं। अस्पताल में प्रवेश करने के दो ही मुख्य मार्ग हैं। इसमें एक अस्पताल का मुख्य प्रवेश द्वार और इमरजेंसी की ओर का द्वार है। इसके अलावा बच्चा वार्ड की ओर बाहर निकलने के लिए द्वार है, जो बंद रहता है। पहले एक और रास्ता था जो ग्राउंड, प्रथम और द्वितीय तल को दूसरे छोर पर रास्ता प्रदान करता था, पर एक ओर ग्राउंड फ्लोर पर डायलिसिस सेंटर बन जाने से रास्ता बंद हो गया। ऐसे में आग लगने या अन्य आपदा आने पर मरीजों और तीमारदारों को बाहर निकलने में समस्या होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed