फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Fire broke out in Maa Vindhyavasini temple devotees panic brought under control after lot of effort

UP : मां विंध्यवासिनी मंदिर में लगी आग, श्रद्धालुओं में अफरा-तफरी; मशक्कत के बाद पाया काबू

Mon, 25 Nov 2024 04:48 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Mon, 25 Nov 2024 04:48 PM IST
सार

MIrzapur News : विंध्याचल दरबार में आग लगने की घटना के बाद मंदिर प्रशासन के लाेगों ने त्वरित कार्रवाई कर हालात पर काबू पा लिया। आग बुझाने में काफी मशक्कत हुई। मंदिर में भक्तों की संख्या कम थी नहीं तो मामला बड़ा भी हो सकता था।

विज्ञापन
Fire broke out in Maa Vindhyavasini temple devotees panic brought under control after lot of effort
विंध्याचल मंदिर में आग का दृश्य। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मां विंध्यवासिनी झांकी दर्शन के ठीक सामने सोमवार को दोपहर बाद लगी आग से मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं में अफरा-तफरी मच गई। आग लगने से लपटें काफी उपर तक उठ रही थीं। आग की सूचना पर मय दलबल मौके पर पहुंचे धाम चौकी प्रभारी राजेश कुमार मिश्रा ने अग्निशमन यंत्र के सहारे आग पर काबू पाया।

विज्ञापन


आग उस समय लगी जब मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या कम रही। अन्यथा किसी घटना से इनकार नहीं किया जा सकता था।



मां विंध्यवासिनी झांकी दर्शन के ठीक सामने एक कुंड के पास आए दिन श्रद्धालु जमीन से लेकर दिवाल तक घी के दीपक आदि जलाते हैं। जमीन और दिवाल पर घी की परत जमीं रहती है। सोमवार को दोपहर माता के आरती और श्रृंगार के बाद अचानक झांकी के सामने तेज लपटें उठनी शुरु हो गई। 
विज्ञापन


मंदिर परिसर में अफरा-तफरी का माहौल व्याप्त हो गया। तीर्थ पुरोहित सहित सूचना पर धाम चौकी प्रभारी मौके पर पहुंच गए। अग्निशमन यंत्र के जरिए आग पर काबू पाया गया तब जाकर श्रद्धालुओं ने राहत की सांस ली।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed