फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   FIR registered on irregularities in MNREGA

मनरेगा में अनियमितता पर दर्ज हुई प्राथमिकी

Fri, 13 May 2022 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 13 May 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
FIR registered on irregularities in MNREGA
मिर्जापुर।जिले में मनरेगा में हो रही अनियमितता पर अब प्राथमिकी और वसूली की कार्रवाई की जा रही है। सिटी विकास खंड के अर्जुनपुर पाठक व छीतपुर में हुई अनियमितता पर बीडीओ सिटी ने तकनीकी सहायक, ग्राम सचिव, रोजगार सेवक व अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है।
विज्ञापन

जिले में सिटी विकास खंड के छीतपुर व अर्जुनपुर पाठक में मनरेगा में धांधली का आरोप लगाया गया था। सीडीओ ने प्राथमिकी दर्ज कराने को कहा था। लेकिन संबंधित अधिकारियों ने कार्रवाई नहीं की। इस खबर को अमर उजाला ने अपने 11 मई के अंक में पृष्ठ पांच पर फर्जी जाबकार्ड से काम भुगतान, कार्रवाई नहीं के शीर्षक से प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इस पर सीडीओ ने इसका त्वरित संज्ञान लेते हुए तत्काल प्रभाव से बुधवार को डीसी मनरेगा और बीडीओ सिटी का एक दिन का वेतन रोकने का आदेश देते हुए तीन दिनों में स्पष्टीकरण मांगा था । सीडीओ ने कहा कि किसी भी प्रकार की अनियमितता क्षम्य नहीं है। इसके बाद अब खंड विकास अधिकारी सिटी रामदरश चौधरी ने कार्रवाई की है। बतादें कि सिटी विकास खंड के छीतपुर में फर्जी जाबकार्ड बनवाया गया था। जांच में यह स्पष्ट भी हुआ लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। विश्वेसरपुर में तालाब की खोदाई में साढ़े तीन लाख का घोटाला किया गया। मामला जब फंस गया तो तालाब की खोदाई की गई। जुलाई 2021 में ही परिषदीय विद्यालय के नाला का गहरीकरण के नाम पर धन आहरित करने का आरोप है। जब जांच की बात हुई तो कार्य शुरु किया गया। मुख्य विकास अधिकारी श्रीलक्ष्मी वीएस ने इस मामले में प्राथमिकी का आदेश दिया था। इसी प्रकार सिटी विकास खंड के ही अर्जुनपुर पाठक में भी मनरेगा के कार्यों में धांधली का आरोप लगाया गया था। इस जगह मुख्य विकास अधिकारी श्रीलक्ष्मी वीएस ने निरीक्षण कर प्राथमिकी का निर्देश दिया था लेकिन प्राथमिकी दर्ज नहीं करायी जा सकी थी।बीडीओ ने कहा कि अर्जुनपुर पाठक में चार लाख व छीतपुर में संबंधित से तीन लाख रुपये की वसूली भी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed