फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   FIR lodged against another associate of Sandeep Singh gang in cyber fraud case

Mirzapur News: साइबर फ्राॅड में संदीप सिंह गैंग के एक और साथी पर दर्ज हुई प्राथमिकी

Tue, 06 Jan 2026 01:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jan 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
FIR lodged against another associate of Sandeep Singh gang in cyber fraud case
मिर्जापुर। दूसरे के खाते का उपयोेग कर साइबर ठगी का पैसा मंगाने के मामले में चुनार पुलिस ने श्लोक सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। साइबर ठगी के आरोपी संदीप सिंह समेत अन्य के खिलाफ देहात और कटरा कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज है। श्लोक सिंह आरोपी संदीप सिंह के गैंग का ही सदस्य बताया जा रहा है। चुनार कोतवाल विजय शंंकर सिंह ने बताया कि फुलहां निवासी रोहित यादव ने तहरीर देकर बताया कि वह घर पर रहकर खेती और पढ़ाई करता है। 10 फरवरी 2024 को चुनार के रामगढ़ निवासी श्लोक सिंह व चार अज्ञात लोगों ने प्राइवेट नौकरी दिलाने के नाम पर इंडसइंड बैंक में ऑनलाइन खाता खोलवाया और एटीएम पिन अपने पास रख लिया। खाते में लगा मोबाइल नंबर उन्हीं का था। आरोपियों ने बताया था कि जैसे ही नौकरी लग जाएगी, खाता और एटीएम कार्ड दे दिया जाएगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इसके बाद खाता चेक किया तो पता चला कि आरोपियों के द्वारा खोते में साइबर फ्राॅड का पैसा लेन-देन किया जा रहा है। इन लोगों ने साजिश के तहत खाता और एटीएम कार्ड अपने पास रखा था। इन लोगों द्वारा धोखाधड़ी की गई है। इन पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाए। तहरीर के आधार पर श्लोक सिंह पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

साइबर ठगी में लिप्त 27 लोगों की सूची हुई थी वायरल -देहात और कटरा कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद साइबर ठगी के अपराध में लिप्त 27 लोगों की सूची सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। उस समय इस सूची को फर्जी बताया गया था जबकि सूची में संदीप सिंह, श्लोक सिंह, मनीष सिंह, सत्यम सिंह के नाम भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed