{"_id":"696be43b4f6c98c34d0eeaa2","slug":"fir-filed-against-three-people-for-beating-up-a-minor-and-threatening-his-mother-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-147113-2026-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: मासूम की पिटाई, मां को धमकी देने पर तीन के खिलाफ प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: मासूम की पिटाई, मां को धमकी देने पर तीन के खिलाफ प्राथमिकी
विज्ञापन
अदलहाट। थाना क्षेत्र के छोटा मिर्जापुर गांव में पांच वर्षीय मासूम के साथ मारपीट और उसकी मां को मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने शुक्रवार की शाम गांव के ही तीन युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की।
सोनभद्र के रॉबर्ट्सगंज थाना अंतर्गत गोरडीहां निवासिनी तारा का आरोप है कि चार महीनों से मायके मिर्जापुर के अदलहाट थाना अंतर्गत छोटा मिर्जापुर में पिता सरफुद्दीन के यहां रह रही है। नौ जनवरी की शाम पांच वर्षीय पुत्र सोफयाल घर के बाहर खेल रहा था। गांव के ही फैजान, अमीन और रिजवान नशे में पहुंचे। फैजान ने सोफयाल को बेरहमी से पीट दिया। बेटे के चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं। उलाहना देने आरोपी के घर गई तो अभद्रता करते हुए जान से मारने की धमकी दी। थानाध्यक्ष अजय सेठ ने बताया कि तारा की तहरीर पर तीन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।