फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   FIR against two on fake application in Kanya Sumangala Yojana

कन्या सुमंगला योजना में फर्जी आवेदन पर दो के खिलाफ प्राथमिकी

Sat, 24 Jul 2021 08:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jul 2021 08:03 PM IST
विज्ञापन
FIR against two on fake application in Kanya Sumangala Yojana
मिर्जापुर। मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना में कथित तौर पर आर्थिक लाभ लेने के लिए फर्जी ढंग से आवेदन करने पर महिला शक्ति केंद्र की प्रभारी ने शुक्रवार की देर शाम अदलहाट थाने में दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। अभिलेखों की जांच के बाद सीडीओ ने इस संबंध में कार्रवाई का निर्देश दिया था।
विज्ञापन

कुंडाडीह गांव निवासी राजकुमार पुत्र दरबारी और सलाहपुर गांव निवासी रीता देवी पुत्री चंद्र प्रकाश ने योजना का लाभ पाने के लिए आवेदन किया था। आवेदन पत्रों की जांच हुई तो वह फर्जी पाए गए। इस पर मुख्य विकास अधिकारी श्रीलक्ष्मी वीएस ने जिला प्रोबेशन अधिकारी शक्ति त्रिपाठी को कार्रवाई का निर्देश दिया। डीपीओ के निर्देश पर महिला शक्ति केंद्र प्रभारी डॉ. मंजू यादव ने प्राथमिकी दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed