फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   FIR against two named and 15 unidentified women for cutting trees

Mirzapur News: पेड़ काटने पर दो नामजद और 15 अज्ञात महिलाओं पर प्राथमिकी

Sun, 28 Dec 2025 01:52 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Dec 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
FIR against two named and 15 unidentified women for cutting trees
हलिया। वन रक्षकों के खिलाफ ग्रामीणों के विरोध प्रदर्शन की सूचना पर शुक्रवार को देर शाम प्रभागीय वनाधिकारी कैमूर तापस मिहिर भी मौके पर पहुंचे। डीएफओ ने प्रदर्शन कर रही महिलाओं से पूछताछ किया। डीएफओ ने वन्य जीव प्रतिपालक द्वारा दो वन रक्षकों को चुर्क से संबद्ध करने पर डीएफओ ने भी अपनी मुहर लगा दी।
विज्ञापन

प्रभागीय वनाधिकारी कैमूर ने मौके पर उपस्थित अपना दल एस विधायक प्रतिनिधि रमाकांत पटेल व सपा नेत्री कीर्ति कोल के अलावा मौजूद ग्राम प्रधान शिव बाबू सेठ को हुई कार्रवाई की जानकारी दी। उधर वन विभाग की ओर से हलिया रेंज के अंतर्गत वन्यजीव सेंक्चुअरी क्षेत्र स्थित मगरदा जंगल में वन्यजीवों के प्राकृतिक वास को नष्ट करने व पेड़ कटान करने वाले दो नामजद सहित पंद्रह अज्ञात महिलाओं के विरुद्ध वन रक्षक की तरफ से प्राथमिकी दर्ज कराई गई। वन रक्षक शिवम सिंह का कहना है कि बृहस्पतिवार को सूचना मिली कि वन्यजीव अभ्यारण सेंक्चुअरी क्षेत्र के मगरदा जंगल में दो नामजद व 15 अज्ञात महिलाएं वन्यजीवों के प्राकृतिक वास को नष्ट कर रही हैं। साथ ही पेड़ का अवैध कटान किया जा रहा है। वन रक्षक सुरक्षा श्रमिकों के साथ मौके पर पहुंचे तो गिरोह बंद महिला और पुरुष मारपीट करने लगे। हमले में सुरक्षा श्रमिक घायल हो गया। सेक्सन अधिकारी वन दरोगा सूरज पांडेय ने बताया की सेंचुरी क्षेत्र मगरदा जंगल में वन्यजीवों के प्राकृतिक वास को नष्ट करने व पेड़ कटान कर रहे दो नामजद पुरुष व पंद्रह अज्ञात महिलाओं के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed