{"_id":"699ca4ce3a653b723e03e57d","slug":"fir-against-9-for-pelting-stones-at-police-blocking-road-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-149218-2026-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: पुलिस पर पथराव, सड़क जाम के आरोप में 9 पर प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: पुलिस पर पथराव, सड़क जाम के आरोप में 9 पर प्राथमिकी
विज्ञापन
शेरवां। सड़क हादसे में घायल देवा बिंद (22) की मौत के बाद जाम हटाने गई पुलिस टीम पर पथराव और सड़क जाम करने के मामले में पुलिस ने नौ के खिलाफ जमालपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज की।
क्षेत्र के लठिया सहिजनी गांव निवासी देवा शुक्रवार सुबह शेरवां-अदलहाट सड़क मार्ग पर शौच के लिए जा रहा था। पीछे से आ रहे बाइक सवार ने टक्कर मार दी। इलाज के दौरान वाराणसी में शनिवार देर रात उसकी मौत हो गई। मौत हो जाने पर परिजन शव लाकर शनिवार की रात 10 बजे अदलहाट- शेरवां मार्ग पर रामपुर भोकानाल के पास जाम लगा दिए। जाम हटाने गई पुलिस टीम पर पथराव कर दिया।
इसमें दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। शेरवां पुलिस चौकी प्रभारी वंश नारायण राय ने इस मामले में तहरीर दी। आरोप है कि जब्बर, शेखर, अजय, गुड्डू, लालू, महेश, बब्बुंदर, शेरू और शनि सहित कुछ अन्य लोगों ने शव को एंबुलेंस से निकाल कर अदलहाट-चकिया राजमार्ग स्थित रामपुर भोकानाला मार्ग पर रखकर रास्ता अवरुद्ध कर दिया।
विज्ञापन
इससे यातायात और सार्वजनिक व्यवस्था प्रभावित हुई। प्रदर्शनकारियों से जाम का कारण पूछा गया तो उन्होंने पुलिस प्रशासन के विरोध में नारेबाजी करते हुए ईंट-पत्थर और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस दौरान हेड कांस्टेबल आशुतोष यादव को पकड़कर एक घर के अंदर खींच लिया गया। जान से मारने की धमकी दी गई। हेड कांस्टेबल विवेकानंद, राजू सिंह और पीआरडी जवान अरविंद शर्मा ने बीच-बचाव कर आशुतोष यादव को बाहर निकाला।
हमले में घायल आशुतोष यादव समेत अन्य पुलिसकर्मियों को उपचार के लिए भेजा गया। अतिरिक्त पुलिस बल पहुंचने पर आरोपी नारेबाजी करते हुए मौके से भाग गए। थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि मामले में नौ के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।