फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Filaria medicine will be given from house to house

Mirzapur News: घर-घर खिलाई जाएगी फाइलेरिया की दवा

Tue, 01 Aug 2023 12:58 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Aug 2023 12:58 AM IST
विज्ञापन
Filaria medicine will be given from house to house
मिर्जापुर। पैरो में सूजन (हाथीपांव) और दिव्यांगता से लोगों को बचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम 10 अगस्त से घर-घर जाकर लोगों को फाइलेरिया की दवा को खिलाएगी। इसके लिए टीमों का गठन कर दिया गया है। टीमों की निगरानी करने के लिए सुपरवाइजरों की भी तैनाती की गई है।
विज्ञापन

जिला मलेरिया अधिकारी और फाइलेरिया अभियान के नोडल संजय द्विवेदी ने बताया कि मच्छर के जरिए शरीर में प्रवेश करने वाले माइक्रो फाइलेरिया के कीटाणु स्वस्थ इंसान के शरीर में प्रवेश कर जाते हैं।इसका पता नहीं चलता। उसे नष्ट करना मुश्किल है। इसलिए हर वर्ष अभियान चलाकर फाइलेरिया की तीन दवाओं को उम्र और लंबाई के हिसाब से खिलाया जाता है। इससे कीटाणु का लार्वा नष्ट हो जाता है। लोग रोग का शिकार होने से बच जाते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 10 अगस्त से शुरू हो रहे अभियान में 1927 टीमों को लगाया गया है। इसमें एक आशा और एक आंंगनवाड़ी कार्यकर्ता को शामिल किया गया है। आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता संचारी रोग अभियान के तहत सर्वे का कार्य पूरा कर चुकी हैं। उनको किस परिवार में कितने सदस्य हैं, इस बारे में जानकारी है। दवा पीएचसी पर पहुंचा दी गई है। दवा 10 अगस्त से घर-घर खिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला मलेरिया अधिकारी संजय द्विवेदी ने बताया कि फाइलेरिया अभियान में तीन दवाओं को खिलाया जाएगा। इसमें एक एलबेंडा जोल दवा है। इसे एक वर्ष से नीचे के बच्चे को नहीं दी जाएगी। एक वर्ष से बड़े को आधा गोली, दो वर्ष से ऊपर के बच्चे को एक गोली दी जाएगी। दूसरी गोली डीईसी है। इसे उम्र के हिसाब से खिलाना है। दो वर्ष से कम के बच्चे को नहीं खिलाना है। तीसरी गोली आइवरमेक्टिन है। पांच वर्ष के नीचे को नहीं खिलाना है। बाकी अन्य को लंबाई के आधार पर दवा देनी है। इसके लिए टीम को लंबाई का टेप दिया गया है। जिस पर पर लंबाई के आधार पर कितनी गोली देनी है। लिखा है। सीएमओ डॉ.सीएल वर्मा का कहना है कि 10 अगस्त से शुरू होने वाले फाइलेरिया अभियान के लिए टीमों का गठन कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed