फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Fighting in old enmity, case filed against four

Mirzapur News: पुरानी रंजिश में मारपीट, चार पर मुकदमा दर्ज

Tue, 06 Jun 2023 12:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jun 2023 12:50 AM IST
विज्ञापन
Fighting in old enmity, case filed against four
हलिया। बरबसा गहरवार गांव निवासी सुनीता पत्नी राकेश कुमार ने सोमवार को ड्रमंडगंज थाने में तहरीर देकर गांव के ही चार लोगों के खिलाफ पुरानी रंजिश में मारपीट करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर घायल दंपती को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलिया भेज दिया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद दंपती को मंडलीय चिकित्सालय रेफर कर दिया दिया।
विज्ञापन

तहरीर में सुनीता ने बताया गया है कि पुरानी रंजिश को लेकर गांव के ही अशोक कुमार, श्रीकांत, सूरज व रामपाल अपशब्दों का प्रयोग कर रहे थे। मना करने पर पति राकेश कुमार को लाठी से मारने लगे। बीच-बचाव करने के लिए गई तो उसे भी मारा-पीटा गया। उधर, तहरीर मिलने पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर घायल दंपति को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजवाया। जहां चिकित्सक अभिषेक जायसवाल में घायल दंपती काे प्राथमिक उपचार करने के बाद मंडलीय चिकित्सालय रेफर कर दिया। ड्रमंडगंज थानाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed