फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Fighting in dispute eight injured

टटरा लगाने के विवाद में हुई मारपीट, आठ घायल

Wed, 12 Aug 2020 10:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
Fighting in dispute eight injured
हलिया। थाना क्षेत्र के अंतरी दक्षिण गांव में बुधवार को टटरा लगाने के विवाद में दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें आठ लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों ने बुधवार को शाम थाने में एक दूसरे के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया। अंतरी दक्षिण गांव निवासी राजकुमार मंगलवार को पड़ोसी मोहन कहार के बीच टटरा लगाने को लेकर विवाद हो गया। दोनों पक्ष गाली देते हुए लाठी डंडा लेकर मारपीट पर उतारू हो गए। जिसमें दोनों पक्षों से तीन महिलाएं समेत आठ लोग घायल हो गए। प्रथम पक्ष से सुभावती 45 वर्ष, राजकुमार 25 वर्ष, ममता 22 वर्ष, राजू 20 वर्ष व दूसरे पक्ष से मोहन लाल 35 वर्ष,धर्मावती 32 वर्ष, श्रवण कुमार 17 वर्ष, रोहित 15 वर्ष घायल हो गए। दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज कर घायलों का उपचार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया। जिसमें गंभीर रूप से घायल महिला सुभावती को प्राथमिक उपचार करने के बाद मंडलीय चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed