फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Fight over misconduct in competition

प्रतियोगिता में दुर्व्यवस्था के चलते प्रतिभागियों में मारपीट

Sat, 19 Dec 2020 12:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Dec 2020 12:20 AM IST
विज्ञापन
Fight over misconduct in competition
शेरवां। युवा कल्याण विभाग की ओर से जमालपुर के देवकली इंटर कालेज के मैदान पर शुक्रवार को आयोजित खेलकूल प्रतियोगिता के दौरान दुर्व्यवस्था को लेकर दौड़ में शामिल प्रतिभागियों में मारपीट हो गई। इसमें घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। घायलों को निजी अस्पताल ले जाया गया। वहां प्रतियोगिता करा रहे विभाग के लोग नहीं पहुंचे। इस पर आक्रोशित प्रतिभागी बिना पुरस्कार लिए चले गए।
विज्ञापन

युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग की ओर से खेल-कूद प्रतियोगिता का आयोजन देवकली इंटरमीडिएट कालेज जमालपुर के खेल मैदान पर किया गया। खेलकूद के दौरान मैदान पर ट्रैक नहीं बनाया था। न ही चूना डाला गया था। इस दौरान 1500 मीटर के दौड़ की लाइन में 400 मीटर की दौड़ करने वाले प्रतिभागी घुस गए। इस पर विवाद के बाद मारपीट हुई। इसमें दो प्रतिभागी घायल हो गए। घायल युवकों को साथियों ने सीएचसी जमालपुर में भर्ती कराया लेकिन आयोजक मंडल ने खोज खबर नहीं ली। इससे नाराज प्रतिभागी बगैर पुरस्कार लिए प्रतियोगिता का बहिष्कार कर घर चले गए। घायल प्रतिभागी कुलदीप (20) पुत्र गुलाब और राहुल (19) पुत्र गुलाब धुरिया थाना अहरौरा के निवासी हैं। प्रतियोगिता में एथलेटिक्स, कबड्डी, कुश्ती, ऊंची कूद, लंबी कूद का आयोजन किया गया। इस संबंध मे बीओपीआरडी अशोक उपाध्याय ने बताया कि वे लखनऊ में ड्यूटी कर रहे हैं। पूरी जिम्मेदारी बीओ कमांडर पूजा सिंह, अवकाश प्राप्त व्यायाम शिक्षक केशव सिंह, सतीश सिंह को दी गई थी। पूजा सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता कराने के लिए एक ही दिन का समय मिला। आनन-फानन में सीमित संसाधनों में प्रतियोगिता कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed