फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Fight for visiting Maa Vindhyavasini temple

मां विंध्यवासिनी मंदिर दर्शन कराने को लेकर मारपीट

Thu, 05 Aug 2021 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 05 Aug 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
Fight for visiting Maa Vindhyavasini temple
विंध्याचल। मां विंध्यवासिनी धाम में बुधवार को दोपहर दर्शन करने को लेकर दो पंडों में विवाद हो गया। धक्कामुक्की के बाद एक पक्ष वहां से चला गया। इसके बाद अपने परिचितों के साथ मंदिर के करीब स्थित होटल से पंडा को खींचकर बाहर लेकर आए और जमकर पिटाई की। मारपीट के दौरान धाम चौकी पुलिस का कहीं पता नहीं था। पिटाई कर लोग भाग गए। घायल पंडा की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इसमें दो को गिरफ्तार कर उनका चालान कर दिया।
विज्ञापन

पंडा हरिमेश पांडेय अपने यजमान को दर्शन कराने के लिए लेकर गए थे। वहां पर प्रदीप कुमार पाठक पहुंचे। यजमान को लेकर दोनों में विवाद हो गया। मंदिर परिसर पर धक्कामुक्की हुई। दोनों पक्ष वहां से चले गए। इसके बाद हरिमेश पांडेय परिचितों के साथ मंदिर के पास स्थित एक होटल में पहुंचे और प्रदीप कुमार पाठक को पकड़ कर बाहर लाए। इसके बाद पिटाई कर दी। होटल से लेकर सड़क तक दौड़ा दौड़ाकर एक प्रदीप को पीटा जाता रहा मगर धाम चौकी पुलिस का कहीं पता नहीं था। पिटाई सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। प्रदीप कुमार पाठक पुत्र रामदत्त पाठक कांग्रेस के नगर अध्यक्ष राजन पाठक के भतीजे हैं। प्रदीप ने चार लोगों के खिलाफ मारपीट की तहरीर दी। इसके बाद पुलिस ने हरितेश पांडेय, मुकेश पांडेय, कार्तिकेय पांडेय और राका पांडेय के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज किया। विंध्याचल कोतवाल शैलेश राय ने बताया कि हरिमेश अपने यजमान को दर्शन कराने मंदिर पर गया था। प्रदीप ने अपना यजमान बताते हुए उसे धक्का दिया। इसके बाद हरिमेश वहां से चला गया। अपने साथियों के साथ आकर प्रदीप की पिटाई की। प्रदीप की तहरीर पर चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। हरिमेश और कार्तिकेय को गिरफ्तार कर उनका चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed