फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Fifteen kilometers of Kaimur forest burnt to ashes

ग से कैमूर का पंद्रह किलोमीटर जंगल जलकर हुआ भस्म

Tue, 12 Apr 2022 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Apr 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Fifteen kilometers of Kaimur forest burnt to ashes
हलिया। कैमूर पहाड़ पर लगी आग सोमवार को भी धधकता रही। आग बुझाने में वन विभाग के किए जा रहे सारे प्रयास विफल साबित हो रहे है। दुर्गम पहाड़ पर लगी आग से इस बीच लगभग 15 किलोमीटर वन क्षेत्र जलकर राख हो गए। समय रहते यदि आग पर काबू नहीं पाया तो जंगली जानवर समेत कीमती पेड़-पौधे पूरी तरह से खत्म हो जाएंगे। वन विभाग की टीम आग बुझाने का निरंतर प्रयास कर रही है लेकिन उसके सारे प्रयास असफल साबित हो रहे हैं। आग का दायरा वन क्षेत्र में बढ़ता ही जा रहा है।
विज्ञापन

लगभग एक हफ्ते से कैमूर पहाड़ के करनपुर तथा बंजारी एवं सोनगढ़ा में लगभग 15 किलोमीटर वनक्षेत्र आग में जलकर नष्ट हो गए हैं। इमारती तथा जंगली लकड़ियां जलकर राख हो रही है। गर्मी के मौसम में हवा के झोंकों के चलते आग बुझने के बजाय निरंतर फैलती जा रही है। वन विभाग के पास आग बुझाने का पर्याप्त संसाधन भी नहीं है। फायर ब्रिगेड का वाहन मौके पर पहुंच भी गया तो दुर्गम राहों के चलते वह घटनास्थल तक पहुंच नहीं पा रहा हैं। ऐसी स्थिति में जंगल में निवास कर रहे जंगली जानवरों में भालू, तेंदुआ, हिरण, बारहसिंघा, सियार, खरगोश, लोमड़ी, नीलगाय बचने के लिए गांव की तरफ रुख कर रहे हैं। ऐसे में उनके छोटे बच्चे और अंडे आग की भेंट चढ़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed