फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Female sanitation worker committed suicide, murder case was also registered against her

Mirzapur News: महिला सफाईकर्मी ने दी जान, उस पर हत्या का मुकदमा भी हुआ दर्ज

Wed, 23 Oct 2024 02:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Oct 2024 02:43 AM IST
विज्ञापन
Female sanitation worker committed suicide, murder case was also registered against her
मिर्जापुर/विंध्याचल/पड़री। विंध्याचल क्षेत्र में स्टेट बैंक चौराहे के पास स्थित एक होटल के कमरे में मृत मिले सफाईकर्मी के साथ आने के बाद लापता महिला सफाईकर्मी ने सोमवार को देर रात घर में जहर खाकर जान दे दी। पुरुष सफाईकर्मी के परिजनों ने महिला सफाई कर्मी, उसके पति व साथियों पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने जहर खाने से मृत महिला सफाईकर्मी, उसके पति और दो अज्ञात लोगों पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

देहात कोतवाली के शाहपुर चौसा गांव निवासी संतोष कुमार मौर्य (40) पहाड़ी ब्लाॅक के गौरा राजापुर गांव में सफाई कर्मी के पद पर तैनात थे। वे सोमवार को 11 सुबह बजे बरजी मुकुंदपुर गांव निवासी महिला सफाईकर्मी निरंजना के साथ होटल गए थे। निरंजना की तैनाती गोपालपुर में थी। संतोष को शाम को छह बजे उनको होटल से जाना था। जब होटल का मालिक शाम सात बजे के बाद कमरा खाली कराने गया तो कमरे खुला हुआ था। संतोष का शव जमीन पर पड़ा मिला। पुलिस ने छानबीन की तो पता चला एक महिला साथ आई थी। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर महिला के बारे में जानकारी ली तो पता चला कि महिला सफाईकर्मी के मित्र की पत्नी है। जो दिन में डेढ़ बजे ही होटल से लापता हो गई थी। सफाईकर्मी के परिजन रात में होटल पहुंचे। उधर, महिला सफाईकर्मी निरंजना देवी ने देर रात घर में जहर खा लिया। उसकी तबीयत बिगड़ी तो परिजन मंडलीय अस्पताल लेकर गए। जहां डाॅक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन

उधर, संतोष के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया। उनके भतीजे मनीष ने तहरीर देकर बताया कि चाचा घर से ड्यूटी पर जाने की बात कहकर निकले थे। शाम को घर नहीं आने पर परिवार के लोग परेशान हो गए। शाम करीब साढ़े पांच बजे चाची गीता देवी ने फोन कर बताया कि उनके पास एक मैसेज आया है कि विंध्याचल के होटल में संतोष की तबीयत खराब है। सिर में चोट लगी है। होटल में चाचा का शव मिला। जांच में पता चला कि निरंजना देवी चाचा के साथ आई थी। निरंजना देवी, उसका पति शंभूनाथ मौर्य और दो अज्ञात ने उसके चाचा की साजिश के तहत हत्या की है। तहरीर मिलने पर पुलिस ने दो नामजद और अज्ञात पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है। थानाध्यक्ष सीपी पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर निरंजना देवी, उसके पति शंभूनाथ मौर्य और दो अज्ञात पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। सीसी टीवी फुटेज से जांच की जा रही है। जल्दी ही मामले का खुलासा किया जाएगा। एएसपी सिटी नितेश सिंह का कहना है कि सफाईकर्मी के साथ आई महिला सफाईकर्मी ने भी जहर खाकर जान दे दी है। पुरुष सफाईकर्मी के परिजन की तहरीर पर महिला सफाईकर्मी, उसके पति व दो अज्ञात पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed