फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Female patient made to lie on the ground, video goes viral

Mirzapur News: महिला मरीज को जमीन पर लेटाया, वीडियो वायरल

Mon, 08 Apr 2024 01:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Apr 2024 01:17 AM IST
विज्ञापन
Female patient made to lie on the ground, video goes viral
राजगढ़। सीएचसी राजगढ़ में महिला मरीज को बेड के बजाय जमीन पर लेटाए जाने का वीडियो वायरल हो रहा है। महिला का आरोप है कि आकस्मिक ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर लगभग एक घंटे बाद उसको देखने पहुंचे।
विज्ञापन

धनसिरिया गांव में रविवार को दो सगे भाइयो के बीच मारपीट हो गई। मारपीट की घटना में तीन महिलाएं जख्मी हो गईं। जख्मी महिलाओं को इलाज के लिए सीएचसी राजगढ़ पहुंचाया गया। जहां रविवार को आकस्मिक ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने महिलाओं को बेड पर लेटाने के बजाय जमीन पर लेटा दिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में महिला इसरावती ने बताया कि मारपीट के दौरान उसके सिर में गंभीर चोटें आई हैं। इससे चेहरे तथा शरीर पर काफी खून भी दिखाई दे रहा है। रविवार को लगभग 12 बजे इलाज कराने के लिए सीएचसी राजगढ़ पहुंची थी। परंतु एक से डेढ़ घंटे बीत जाने के बाद भी इलाज नहीं किया गया। इससे हालत गंभीर होने पर महिला जमीन पर लेट गई। प्रभारी चिकित्साधिकारी डाॅ. पवन कश्यप का कहना है कि यह लापरवाही है। इसकी जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed