फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Fear of Naxalite threat in Lok Sabha elections

Mirzapur News: लोकसभा चुनाव में नक्सली खतरे की आशंका

Sat, 24 Feb 2024 01:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 24 Feb 2024 01:02 AM IST
विज्ञापन
Fear of Naxalite threat in Lok Sabha elections
अहरौरा। नक्सलियों पर प्रभावी कार्रवाई के लिए सोनभद्र, मिर्जापुर और चंदौली की पुलिस के साथ पीएसी के अधिकारियों की बैठक शुक्रवार को लिए साझा रणनीति बनाने अहरौरा स्थित अष्टकोणीय थाने पर गोपनीय बैठक हुई। इसमें लोकसभा चुनाव के मद्देनजर नक्सली गतिविधियों और नक्सलियों की घुसपैठ रोकने की रणनीति बनाई गई। साथ ही तीनों जनपदों की नक्सल पुलिस और पीएसी को अलर्ट जारी किया गया। बैठक में आपसी समन्वय बनाने के लिए घुसपैठ की मिलने वाली इंटेलिजेंस रिपोर्ट पर चर्चा की गई। साथ ही आसपास के राज्यों की सीमा पर नियमित कांबिग का निर्देश दिया गया। पड़ोसी राज्यों से नक्सलियों की घुसपैठ रोकने संदिग्ध लोगों पर नजर बनाए रखने और नक्सल ऑपरेशन जारी रखने पर सहमति बनी। गोपनीय विभाग ने अपने इनपुट में लोकसभा चुनाव की घोषणा के पहले खतरे की आशंका जताई है। इसको लेकर तीनों जनपदों की नक्सल पुलिस सक्रिय हो गई है। सीमावर्ती इलाकों पर विशेष सतर्कता बरतने का निर्णय लेकर पुलिस तथा पीएसी बल को सघन कांबिग करने का फरमान जारी कर दिया गया है। बैठक के दौरान चर्चा में तय किया गया कि सभी विभागों में समन्वय और सूचनाओं के त्वरित आदान- प्रदान करने तथा तत्काल कार्यवाही का निर्णय लिया गया। तय हुआ कि नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के गरीबों का बेहतर इलाज के लिए स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगाने के साथ पुलिस व पीएसी की कांबिंग बढ़ाकर नक्सल गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी। बैठक क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन मुनेंद्र पाल सिंह के अलावा अशोक कुमार सिंह, विनोद कुमार सिंह, पीएसी सीओ अनिल कुमार यादव, थानाध्यक्ष अमित कुमार मिश्रा, नक्सल प्रभारी मिर्जापुर साइद खान, आरपीएफ चुनार मोहम्मद शालिक सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed