फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Father's eyes became moist after seeing son's body

बेटे का शव देखकर नम हो गईं पिता की आंखें

Thu, 05 May 2022 02:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 05 May 2022 02:21 AM IST
विज्ञापन
Father's eyes became moist after seeing son's body
चूना दरी जलप्रपात में हुए हादसे के बाद राजस्थान से पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे ऑटो चलाने वाले गरीब पिता की आंखें पुत्र के शव को देखते ही नम हो गईं। बिलखते हुए बद्री प्रसाद भट्टी ने कहा कि पुत्र को पढ़ा लिखा कर बड़ा आदमी बनाना चाहते थे, परंतु शायद ईश्वर को यही मंजूर था।
विज्ञापन

बीएचयू में आईआईटी द्वितीय वर्ष के छात्र रहे साहिल भट्टी की चूना दरी जलप्रपात में डूबने से मौत होने की सूचना मिलने पर उसके पिता बद्री प्रसाद भट्टी बुधवार को पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। जवान इकलौते पुत्र का शव देखकर हर किसी की आंखें नम हो गईं। रूंधे गले से पिता ने कहा कि वे अपने बेटे को पढ़ा लिखा कर बड़ा आदमी बनाना चाहते थे, परंतु तकदीर ने उसके घर का चिराग ही छीन लिया। उन्होंने बताया कि अपनी दो संतानों को पढ़ा लिखा कर योग्य इंसान बनाना चाहते थे। ताकि वे अपने अपने पैरों पर खड़ा हो सकें, परंतु विपत्ति ने घर का इकलौता चिराग ही बुझा दिया। अब बेटी ही उनका सहारा है। राजस्थान से चलकर अपने बेटे का शव लेने आए पिता बद्री प्रसाद भट्टी ने पहले बीएचयू आईआईटी के सहपाठियों से मुलाकात की। पूरी घटना की जानकारी ली और हादसे को सुनते-सुनते बिलख कर रोने लगे। देर शाम अहरौरा थाने में पहुंचे पिता के साथ बीएचयू प्रशासन व सहपाठियों ने शव लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed